मुंबई। सेकेंडरी स्कूल एम्पलाइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, मुंबई द्वारा राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के सभागार कक्ष में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दि खोजा खान मोहम्मद हबीबभाई हाई स्कूल के प्रिंसिपल योगेश कृपाशंकर पांडे को डॉ. पद्मभूषण कर्मवीर भाऊराव पाटील आदर्श शिक्षक गौरव पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर, विधायक प्रसाद लाड तथा माध्यमिक स्कूल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत बाजीराव पाटील के हाथों उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। योगेश पांडे को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और रचनात्मक कार्यों की चलते दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार मिलने पर अनेक सामाजिक संगठनों तथा बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है।
आदर्श शिक्षक गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए योगेश पांडे

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
