धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने गुरुवार को कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम कक्ष की सील, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति एवं परिसर की साफ-सफाई की बारीकी से जांच की।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर माह ईवीएम वेयरहाउस का रूटीन निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है, ताकि उपकरणों की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, निर्वाचन शाखा के श्री सागर कुमार (भजोहरि), श्री राकेश कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

