By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: एक साल बाद भी न्याय अधूरा: पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की बरसी पर उठेगा सवाल, मुख्य आरोपी अब भी फरार”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > एक साल बाद भी न्याय अधूरा: पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की बरसी पर उठेगा सवाल, मुख्य आरोपी अब भी फरार”
उत्तर प्रदेशराज्य

एक साल बाद भी न्याय अधूरा: पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की बरसी पर उठेगा सवाल, मुख्य आरोपी अब भी फरार”

Digital Desk - Lucknow
Last updated: May 11, 2025 4:23 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
एक साल बाद भी न्याय अधूरा: पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की बरसी पर उठेगा सवाल, मुख्य आरोपी अब भी फरार"
SHARE

जौनपुर । जिले के निर्भीक पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की नृशंस हत्या को 13 मई को एक साल पूरा हो जाएगा, लेकिन इस एक साल में न्याय की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों और शुभचिंतकों को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। उनके गांव की रामलीला कमेटी इस दिन एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर रही है, जहां समाज के हर वर्ग के लोग उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे — लेकिन यह श्रद्धांजलि न्याय की चीख से भरी होगी।
आशुतोष की हत्या के मुख्य आरोपी नासिर जमाल और उसके साथी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यह तथ्य न केवल पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे को भी गहरे आघात पहुँचाता है।

दिवंगत पत्रकार के बड़े भाई संतोष श्रीवास्तव का सीधा आरोप है कि नासिर जमाल अकूत संपत्ति और राजनीतिक रसूख के कारण आज भी कानून से बचा बैठा है। “अगर कोई आम व्यक्ति होता, तो अब तक जेल की सलाखों के पीछे होता,” संतोष का यह कथन जनमानस की पीड़ा को बयां करता है।

याद दिला दें कि बीते साल 13 मई की सुबह शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संतोष श्रीवास्तव ने पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें से दो—हिस्ट्रीशीटर जमीरुद्दीन कुरैशी और अर्फी शेख उर्फ कामरान—व अन्य आरोपियों को बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया।

लेकिन मुख्य साजिशकर्ता नासिर जमाल और उसके साथी सिकन्दर आलम अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस द्वारा सिकन्दर पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित करना और नासिर की जांच अभी तक पूरी न होना , यह दर्शाता है कि प्रशासन जानता है कि आरोपी कितने खतरनाक और प्रभावशाली हैं—लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई शिथिल है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

पत्रकार बिरादरी में रोष है, आमजन में आक्रोश है, और परिजनों की आँखों में आज भी न्याय की उम्मीदें अधूरी हैं। सवाल यह है कि क्या एक साल बाद भी न्याय सिर्फ वादों और औपचारिकताओं तक सीमित रहेगा?

You Might Also Like

सुरक्षा को लेकर सीओ प्रतिमा वर्मा ने की व्यवसाइयों के साथ बैठक
छत्तीसगढ़ में 26 नक्सलियों का एनकाउंटर
तपती धूप में सड़कों पर बिखरा सन्नाटा, गर्मी से जीवन बेहाल
मोदी सरकार का संकल्प: सशक्त युवा, सशक्त भारत
दबंगों ने किया चकमार्ग पर कब्जा ! प्रशासन अब तक खामोश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कालजयी रचनाकार डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा के निधन से शोक में डूबा जौनपुर कालजयी रचनाकार डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा के निधन से शोक में डूबा जौनपुर
Next Article खराब हैंडपंप के चलते नहीं बुझ पा रही स्कूली बच्चों की प्यास खराब हैंडपंप के चलते नहीं बुझ पा रही स्कूली बच्चों की प्यास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up