रसूखदारों की शह पर पुलिस की पक्षपात पूर्ण कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में गुस्सा
ओमकार त्रिपाठी
सुल्तानपुर- श्रीरामदेव पांडेय इंटर कालेज सरैया,मुस्तफाबाद सुल्तानपुर के शिक्षक सतीश कुमार मिश्रा को 6 सितंबर को एकपक्षीय कार्यवाही कर जेल भेजने के मामले में तूल पकड़ लिया है। पूरा मामला कादीपुर कोतवाली के मुस्तफाबाद सरैया स्थित कालेज प्रबंधन और बच्चों के बीच अतिरिक्त फीस वसूली से जुड़ा हुआ है। शिक्षक पत्नी प्रतिमा मिश्र न्याय हेतु 7 मांग लेकर अपनी 6 वर्षीय पुत्री और वृद्ध सास के साथ श्री रामदेव पांडेय इंटर कालेज सरैया, मुस्तफाबाद में धरने पर बैठी हैं।पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा का कहना है कि जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त टीम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षक की पत्नी की तहरीर पर भी मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

