By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: लखनऊ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > लखनऊ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

लखनऊ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 17, 2026 11:11 pm
Digital Desk - Lucknow
3 months ago
Share
लखनऊ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
SHARE
  • ओमकार त्रिपाठी (अखंड राष्ट्र)

लखनऊ : महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएँ, उत्तर प्रदेश, श्री पी. सी. मीना के निर्देशन में आज कारागार मुख्यालय, लखनऊ के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (भारत सरकार) के सहयोग से “ह्यूमन राइट्स इन प्रिजन एडमिनिस्ट्रेशन” (कारागार प्रशासन में मानवाधिकार) विषय पर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्री राजीव लोचन मेहरोत्रा, सदस्य, राज्य मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. राम धनी, निदेशक, डॉ. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ द्वारा पुष्पगुच्छ एवं कारागार स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैंपस की निदेशक डॉ. मंजरी चंद्रा सहित कारागार विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बंदियों के मानवाधिकारों के साथ-साथ कारागार अधिकारियों के मानवाधिकारों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कारागार प्रशासन में मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।

- Advertisement -

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के असिस्टेंट जेलर से लेकर जेल सुपरिंटेंडेंट स्तर के कुल 20 अधिकारी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित प्रख्यात वक्ता व्याख्यान देंगे:

  • श्रीमती अल्पना शुक्ला, विधि अधिकारी, राज्य मानवाधिकार आयोग
  • डॉ. मनु कालिया, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण
  • राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर
  • उत्तर प्रदेश कारागार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी

यह प्रशिक्षण कारागार प्रशासन को अधिक संवेदनशील, मानवाधिकार-उन्मुख एवं सुधार-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।

You Might Also Like

प्रदीप शर्मा बने मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक
अलीगढ़ में AMU छात्रों का प्रदर्शन
शुद्ध शीतल पेयजल की सौगात : मा. ब्लाक प्रमुख बदामा बेदी राम का सराहनीय कदम
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध – मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण*
जौनपुर: नगर पालिका सीमा विस्तार के चलते वार्डों का आंशिक परिसीमन, आपत्तियों के लिए समय निर्धारित,
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दूरदर्शन लखनऊ में नई जिम्मेदारी: कमलेश कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार दूरदर्शन लखनऊ में नई जिम्मेदारी: कमलेश कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार
Next Article धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up