By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जमीन के लालच में भाई ने करवाई भाई की हत्या, कप्तान प्राची के कड़े रुख से कुछ घंटे में हुआ पर्दाफाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > जमीन के लालच में भाई ने करवाई भाई की हत्या, कप्तान प्राची के कड़े रुख से कुछ घंटे में हुआ पर्दाफाश
ताज़ा ख़बरें

जमीन के लालच में भाई ने करवाई भाई की हत्या, कप्तान प्राची के कड़े रुख से कुछ घंटे में हुआ पर्दाफाश

Digital Desk - Lucknow
Last updated: August 21, 2026 10:33 am
Digital Desk - Lucknow
2 weeks ago
Share
जमीन के लालच में भाई ने करवाई भाई की हत्या, कप्तान प्राची के कड़े रुख से कुछ घंटे में हुआ पर्दाफाश
SHARE

अपनी भाषा चुने।

डॉ मंगलेश्वर त्रिपाठी

आंबेडकर नगर। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना आज सुबह थाना मालीपुर क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ दियरा से सामने आई। जमीन हड़पने के लालच में एक सगे भाई ने अपने ही भाई की हत्या की साजिश रची और उसे अपनी पत्नी व भांजे के हाथों अंजाम दिलवा दिया। लेकिन पुलिस अधीक्षक *सुश्री प्राची सिंह* के त्वरित हस्तक्षेप और कड़े पर्यवेक्षण के चलते मालीपुर पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में पूरे षडयंत्र का पर्दाफाश कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। पदभार संभालने के बाद से ही उन्होंने अपराध नियंत्रण और त्वरित विवेचना को प्राथमिकता दी है। इसी रणनीति का परिणाम रहा कि आज एक जटिल हत्याकांड का खुलासा सुबह होते-होते कर लिया गया।

दिनांक 20.08.2026 को सुबह 8:20 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि तेंदुआ दियरा में अजय शुक्ला पुत्र बैजनाथ शुक्ला का शव पड़ा है और उसके पैर में तार बंधा है। सूचना मिलते ही SP प्राची सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में 03 टीमें गठित कर तत्काल जांच के आदेश दिए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के अविवाहित होने और उसकी कोई संतान न होने की जानकारी मिली। इसी बिंदु पर शक गहराया। कड़ाई से पूछताछ में सारा सच सामने आ गया। पता चला कि मृतक की जमीन हड़पने के लिए उसके सगे भाई *राजेश शुक्ला* ने अपनी पत्नी *सोनी शुक्ला* और साली के बेटे *अनिरुद्ध मिश्रा* के साथ मिलकर पूरी साजिश रची।

आरोपियों ने बताया कि रात में अजय को नशे की हालत में देखकर पहले चाकू से कई वार किए गए। जब वह तड़पने लगा तो गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए शव के पैर के अंगूठे में तार बांधकर बिजली का स्विच चालू कर दिया गया, ताकि लगे कि करंट लगने से मौत हुई है।

SP के निर्देश पर मालीपुर पुलिस ने बिना समय गंवाए कार्रवाई की और घटना के कुछ घंटों के भीतर ही साजिश के मास्टरमाइंड *राजेश शुक्ला*, उसकी पत्नी *सोनी शुक्ला* और भांजे *अनिरुद्ध मिश्रा* को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ थाना मालीपुर में मु0अ0सं0 153/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के कुछ घंटों के भीतर खुलासा और गिरफ्तारी से आम जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की त्वरित विवेचना से न सिर्फ पीड़ित पक्ष को न्याय मिलता है, बल्कि अपराधियों में भी कानून का भय पैदा होता है।

You Might Also Like

सभ्यता के पुनर्जागरण के लिए महत्वपूर्ण है संगम युग की पहचान
साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य संपन्न
भाजपा जिला मंत्री प्रमोद यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता महोत्सव
अनूप भारद्वाज के घर पहुंची मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी का जोरदार स्वागत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कतरास पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान: विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव के बताए तरीके कतरास पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान: विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव के बताए तरीके
Next Article गणेश भक्तों को राहत की खबर, मेट्रो की फेरे बढ़ेंगे और मेगा ब्लॉक को लगेगा ब्रेक गणेश भक्तों को राहत की खबर, मेट्रो की फेरे बढ़ेंगे और मेगा ब्लॉक को लगेगा ब्रेक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जमुनिया हाई वाल पैच पहुंचे CISF डीआईजी, अवैध कोयला निकासी के रास्तों की ली जानकारी
  • सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत, बेनीडीह क्वार्टर में बढ़ी दहशत; ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग
  • कतरास में जाम से जनता बेहाल, अब स्थायी समाधान की जरूरत
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ के लिए व्यापक तैयारी
  • न्यायधीशों, शिक्षाविदों और अर्थशास्त्रियों ने सर्वसम्मति से एक देश, एक चुनाव का किया समर्थन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up