वसई। सन 1993 से नालासोपारा सेवा समिती द्वारा नालासोपारा पूर्व के अचोले तालाब पर सार्वजनिक छठ पूजा आयोजित होती आ रही हैl कालांतर मे यह सार्वजनिक पूजा गालानगर तालाब एवं मोरेगाव तालाब पर भी होने लगी l प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी इन तिनो तालाब पर छठ पूजा की तैयारी के दौरान वसई विरार शहर महानगरपालिका ने जलाशयों में पूजा करने की अनुमती देने से इन्कार किया, जिसकी वजह से इन तीनों तालाब परिसर के साथ अन्य अनेक स्थानो पर भी समिती को कृत्रिम तालाब बनाने की व्यवस्था करनी पडीl छठ उत्सव एवं छठपूजा पद्धती में किसी भी प्रकार से जल प्रदूषण होने की संभावना नही रहती , इसके बावजुद वसई विरार शहर महानगरपालिकाने तालाब परिसर का गेट बंद करके उस पर ताला लगा दियाl जिससे छठ मैया के सभी भक्त दुःखी एवम आक्रोशित हुए l नियमों के पालन करने की मर्यादा निभाते हुए ढेर सारी कठिनाई, परेशानी एवं असुविधा के बाद भी हजारों भक्तों ने पूरी श्रद्धा से दो दिवसीय छठपूजन विधि को संपन्न किया l रविवार के अस्ताचल सूर्य एवं आज सोमवार के उगते सूर्य को भक्तोंने पूर्ण श्रद्धा से अर्घ्य दिया l संपूर्ण देशभर से आये कलाकारोंने समिती द्वारा आयोजित सभी सार्वजनिक छठ पूजा मंच से छठ मैया एवं सूर्यदेवता के भक्तिगीत गाकर श्रद्धालुओं की आस्था बढाने मे योगदान दियाl इस अवसर पर समिती के अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे इन्होने सार्वजनिक रूप से कहा कि सामान्य नागरिको की आस्था,विश्वास, श्रद्धा एवं पूजा पद्धती अथवा अन्य किसी भी व्यक्तिगत मामले में आदेश देते समय शासन, प्रशासन, पुलीस विभाग तथा न्यायालयोंको भी अपनी मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए,जिससे की आम जनता की भावना,श्रद्धा एवं आस्था को ठेस ना लगेl वसई विरार महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी के गटनेता अशोक शेळके, नगरसेवक अभय कक्कड,नगरसेवक विशाल जाधव, नगरसेविका पिंकी अमित राठोड, नगरसेविका स्मिता भूपेंद्र पाटील तथा समाज के अनेक गणमान्य मान्यवरोंने समिती द्वारा आयोजित पूजा मंच पर उपस्थित होकर छठ भक्तों को शुभकामनायें दी तथा आश्वासन दिया की महानगरपालिका में इस मुद्दे को वे उठायेंगे एवं भविष्य में छठ भक्तोंको कोई असुविधा ना हो इसका पूरा खयाल रखेंगेl समिती के मार्गदर्शक जयप्रकाश दुबे, वरिष्ठ सदस्य नवल किशोर मिश्रा , प्रेमनाथ दुबे (नवीन),अमित दुबे एवं विशाल दुबे इन्होने सभी गणमान्य व्यक्तियों का रामनामी पहनाकर एवं सम्मानचिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान कियाl
नालासोपारा सेवा समिती द्वारा दो दिवसीय सार्वजनिक छठ पूजा संपन्न

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
