मुंबई। सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर शिक्षा,स्वास्थ्य एवं रोजगार के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने वाली नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष चन्द्र भूषण शर्मा को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।शनिवार 14 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय मातंग सेना की ओर से मुंबई के मानखुर्द स्थित साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे नगर, वीरमाता जिजाबाई भोसले मार्ग के करबला हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में चन्द्र भूषण शर्मा, शिव शंकर गौतम (रवि) एवं उमा शर्मा को सम्मानित किया गया।यह सम्मान अखिल भारतीय मातंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय योगेश छगनराव शिंदे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई।सम्मान प्राप्त करने के बाद चन्द्र भूषण शर्मा ने आयोजक मंडल एवं अखिल भारतीय मातंग सेना के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समाजसेवा के कार्यों में जुड़े सभी सहयोगियों और नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रत्येक सदस्य का सम्मान है।उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।सम्मान मिलने से जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं तथापि यह पुरस्कार उन्हें समाज के लिए और अधिक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
उत्कृष्ट कार्यों हेतु चन्द्र भूषण शर्मा,शिवशंकर व उमा को मिला सम्मान

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
