By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक : संजय सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक : संजय सिंह
ताज़ा ख़बरें

छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक : संजय सिंह

Anam Fatima
Last updated: November 16, 2026 8:56 pm
Anam Fatima
3 minutes ago
Share
छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक : संजय सिंह
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय सिंह के सफल नेतृत्व में पवई तालाब, पंचकुटीर में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सेवा मंच एवं सहायता केंद्र स्थापित किया गया। इस सेवा केंद्र के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए पूजा सामग्री, दूध, केला, वस्त्र बदलने की सुविधा, पेयजल, संगीत एवं अन्य जनोपयोगी व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गईं। संजय सिंह ने स्वयं सभी पूजा स्थलों पर पहुँचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री वितरित की तथा संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य में सहभागिता कर छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक : संजय सिंह

इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सेवा, समर्पण, सादगी और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। समाज की सेवा और सहयोग की यह परंपरा निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर बाबू आर एन सिंह की प्रतिमा को उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पगुच्छ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर अमरजीत सिंह, बृजमोहन पांडेय, राजेश सिंह, ध्रुव पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, बिपिन सिंह, पोपट तिवारी, रोहित उपाध्याय, जसवंत यादव, जयप्रकाश सिंह, भारत सिंह, प्रदीप वर्मा, प्रदीप गुप्ता, के.के. सिंह, आदित्य सिंह, अंतेश सिंह, संजू सिंह, रमेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

Agniveer का कार्यकाल 2 साल बढ़ा: जानिए क्यों उठाया गया अग्निवीर योजना में बदलाव का यह कदम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजघाट से मेरठ तक सड़क सुरक्षा जागरूकता राइड
पूर्वांचल से पलायन रोकने के लिए प्रवासियों की बड़ी पहल: मुंगरा बादशाहपुर में उद्योगपतियों ने जिले में निवेश का लिया संकल्प
Gyanesh Kumar को हटाएं मोदीजी, 30 सेकंड में रुकेगा आंदोलन
Commercial LPG Price Hike: गैस सिलेंडर पर बढ़े 195 रुपये तो क्या बोली सरकार? कीमतों में लगी ‘आग’ पर आया बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article उत्कृष्ट कार्यों हेतु चन्द्र भूषण शर्मा,शिवशंकर व उमा को मिला सम्मान उत्कृष्ट कार्यों हेतु चन्द्र भूषण शर्मा,शिवशंकर व उमा को मिला सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक : संजय सिंह
  • उत्कृष्ट कार्यों हेतु चन्द्र भूषण शर्मा,शिवशंकर व उमा को मिला सम्मान
  • पं.जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर युवक कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस
  • देवी श्रद्धा किशोरी की मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा सुनने भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
  • नालासोपारा सेवा समिती द्वारा दो दिवसीय सार्वजनिक छठ पूजा संपन्न

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up