By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कतरास पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान: विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव के बताए तरीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > कतरास पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान: विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव के बताए तरीके
ताज़ा ख़बरें

कतरास पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान: विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव के बताए तरीके

Digital Desk - Lucknow
Last updated: August 21, 2026 10:27 am
Digital Desk - Lucknow
2 weeks ago
Share
कतरास पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान: विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव के बताए तरीके
SHARE

अपनी भाषा चुने।

अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती से बचें, OTP साझा न करें और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत : प्रवीण कुमार

कृष्णा कुमार नोनिया (अखंड राष्ट्र)

कतरास। बदलते डिजिटल दौर में तकनीक जहां लोगों की जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं साइबर अपराध भी तेजी से चुनौती बनकर सामने आ रहा है। इसी को देखते हुए धनबाद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने जीएनएम इंटर कॉलेज कतरास में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के करीब 30 अलग-अलग तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लोगों की जानकारी, भावनाओं, विश्वास और तकनीकी जानकारी की कमी का फायदा उठाकर उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत माध्यम है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्ति से इंस्टाग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती करने से बचें। अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव न करें और किसी भी परिस्थिति में अपना OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना समय गंवाए 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि रकम को रोकने की कार्रवाई समय रहते संभव हो सके। इसके साथ ही किसी आपात स्थिति या परेशानी में 112 पर पुलिस की सहायता लेने की जानकारी भी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को POCSO Act से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति भी सजग किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति सावधान करें।

विद्यालय की प्राचार्या रेखा कुमारी ने पुलिस के इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को दी गई जानकारी उनके वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के जीवन में भी बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पुलिस द्वारा बताए गए सुरक्षा उपायों को व्यवहार में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में प्राचार्या रेखा कुमारी, शिक्षक बबलू महतो, संकेता कुमारी, नीलू, शांतनु पांडेय, सिराज अहमद सहित पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार एवं पु०अ०नि० पवन तिर्की मौजूद रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

*संदेश स्पष्ट रहा—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर ठगी की स्थिति में चुप न रहें।*

You Might Also Like

बीमा कंपनियों को चूना लगा रहे उसके ही अपने वकील
चौकियां धाम के तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत | akhandrashtra
गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF को सौंपा ‘प्रेसिडेंट्स कलर’; बोले- वर्दी देखते ही जनता को मिलता है संबल
West Bengal Election 2026: सुप्रीम कोर्ट से TMC को बड़ा झटका, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर दखल देने से किया इनकार
बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला में स्व.रामअधार तिवारी की मूर्ति का अनावरण राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला में स्व.रामअधार तिवारी की मूर्ति का अनावरण
Next Article जमीन के लालच में भाई ने करवाई भाई की हत्या, कप्तान प्राची के कड़े रुख से कुछ घंटे में हुआ पर्दाफाश जमीन के लालच में भाई ने करवाई भाई की हत्या, कप्तान प्राची के कड़े रुख से कुछ घंटे में हुआ पर्दाफाश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जमुनिया हाई वाल पैच पहुंचे CISF डीआईजी, अवैध कोयला निकासी के रास्तों की ली जानकारी
  • सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत, बेनीडीह क्वार्टर में बढ़ी दहशत; ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग
  • कतरास में जाम से जनता बेहाल, अब स्थायी समाधान की जरूरत
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ के लिए व्यापक तैयारी
  • न्यायधीशों, शिक्षाविदों और अर्थशास्त्रियों ने सर्वसम्मति से एक देश, एक चुनाव का किया समर्थन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up