By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जो भक्तों के पापों को हरण कर ले, वही हरि हैं – कुणाल महाराज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > जो भक्तों के पापों को हरण कर ले, वही हरि हैं – कुणाल महाराज
महाराष्ट्र

जो भक्तों के पापों को हरण कर ले, वही हरि हैं – कुणाल महाराज

Akhand Rashtra
Last updated: December 29, 2023 5:24 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
जो भक्तों के पापों को हरण कर ले, वही हरि हैं – कुणाल महाराज
SHARE


ठाणे। ब्राह्मण जन जागरण मंच द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन कलवा के आतकोनेश्वर मफतलाल ग्राउंड में आयोजित किया गया है। कथा व्यास काशी के मर्मज्ञ कथावाचक श्री कुणाल जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञान की अमृतमय वर्षा हो रही है।
प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन की कथा प्रारंभ करते हुए कथावक्ता कुणाल महाराज ने भगवान की अनेक लीलाओं में श्रेष्ठतम लीला रास लीला का वर्णन करते हुए बताया कि रास तो जीव का शिव के मिलन की कथा है। यह काम को बढ़ाने की नहीं काम पर विजय प्राप्त करने की कथा है। इस कथा में कामदेव ने भगवान पर खुले मैदान में अपने पूर्व सामर्थ्य के साथ आक्रमण किया है लेकिन वह भगवान को पराजित नही कर पाया उसे ही परास्त होना पड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की पुत्री रुक्मणि के साथ संपन्न हुआ लेकिन रुक्मणि को श्रीकृष्ण द्वारा हरण कर विवाह किया गया। इस कथा में समझाया गया कि रुक्मणि स्वयं साक्षात लक्ष्मी है औरवहनारायण से दूर रह ही नही सकती यदि जीव अपने धन अर्थात लक्ष्मी को भगवान के काम में लगाए तो ठीक नही तो फिर वह धन चोरी द्वारा, बीमारी द्वारा या अन्य मार्ग से हरण हो ही जाता है। धन को परमार्थ में लगाना चाहिए और जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वत ही प्राप्त हो जाती है। श्रीकृष्ण भगवान व रुक्मणि के अतिरिक्त अन्य विवाहों का भी वर्णन किया गया। कथा के दौरान कुणाल महाराज ने भजन प्रस्तुत किए। महाराज जी के मुखारबिंदु से अंतर ज्ञान की कथा सुन कर श्रोता आत्मविभोर हो उठे। कथा श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त आ रहे है। कार्यक्रम का आयोजन ब्राह्मण जन जागरण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल शुक्ला, कमलेश शुक्ला, वेद प्रकाश तिवारी, रमेश उपाध्याय, हरिनाथ उपाध्याय, शेषमणि तिवारी, पंकज पांडे, शशिकांत पांडे, पंडित संजय मिश्रा,साधना पाण्डेय, शशि यादव, पंडित बालकृष्ण दास और विजय दुबे का विशेष सहयोग है।

मीडिया टुडे समूह के निदेशक अजय प्रताप सिंह का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
रविंद्र चव्हाण जनता और जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेता: कृपाशंकर सिंह
भोर भ्रमण परिवार ने किया पूर्व नायब तहसीलदार श्रीनाथ तिवारी का सम्मान
शास्त्री सुरेशचंद्र ओझा ने किया पत्रकारों का सम्मान
मनपा हिंदी शाला में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article असहाय, गरीब और निर्बल लोगों के लिए वरदान बना मानव सेवार्थ फाउंडेशन असहाय, गरीब और निर्बल लोगों के लिए वरदान बना मानव सेवार्थ फाउंडेशन
Next Article तीन नए अपराधिक कानूनों को अमल लाने की दुविधा और संभ्रम तीन नए अपराधिक कानूनों को अमल लाने की दुविधा और संभ्रम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up