By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जो हम अपने लिए चाहते हैं, वही दूसरों के लिए करना ही सुशासन –डॉ दिनेश कुमार सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जो हम अपने लिए चाहते हैं, वही दूसरों के लिए करना ही सुशासन –डॉ दिनेश कुमार सिंह
उत्तर प्रदेशराज्य

जो हम अपने लिए चाहते हैं, वही दूसरों के लिए करना ही सुशासन –डॉ दिनेश कुमार सिंह

Adminakhandrashtra
Last updated: December 23, 2024 4:22 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
SHARE

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समस्त जनपदों में 19 से 24 दिसंबर 2024 के मध्य सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है।
            इसी क्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में एक कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।
           मुख्य अतिथि का स्वागत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम, प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। मुख्य अतिथि तथा जिलाधिकारी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
           इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ0 दिनेश कुमार सिंह जी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को नमन किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी का अभिनंदन करते हुए जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान जनपद में कार्य करना बेहद चुनौती पूर्ण रहा। कोरोना काल के दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा दिये गये सेवाओं/योगदान हेतु सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
          उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान निर्विवाद वरासत के मामलों को निपटाया। इस सुशासन सप्ताह में उन्होंने उम्मीद किया कि निर्विवाद वरासत के मामलों में सभी का वरासत दर्ज कराया जाए, जिससे किसी भी परिवार को भटकना न पड़े, अभियान चलाकर अंश निर्धारण की प्रक्रिया पर निवर्तमान जिलाधिकारी द्वारा की जा रही कार्यवाही पर प्रशंसा जाहिर करते हुए कहा कि अंशनिर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिरहित होनी चाहिए। पैमाइश के मामलों में शासन बेहद गंभीर हैं, पैमाइश के मामलों का निराकरण कराये।
  पूर्व जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए बदलाव नवाचारों को भी साझा किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में किए गए अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि ऐसे छात्र जो पढ़ाई में कमजोर हैं सभी शिक्षक ऐसे 15 छात्रों को अपने संतान समतुल्य मानकर बच्चों के हित में कार्य करें। इस दौरान उन्होंने सुईथाकला के आगनबाड़ी केन्द्र की सराहना की।
              इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, ज्वाइट मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि/रा0 सहित राजस्व विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सूचना विभाग, चिकित्सा विभाग, पंचायती राज, स्वयं सेवी संगठन के पदाधिकारियों, आगनबाड़ी कार्यकत्रियों, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों सहित अन्य विभागों में उल्लेखनीय प्रशंसात्मक कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया और कहा कि आज जिन्हें भी सम्मानित किया गया है वे निश्चय ही प्रोत्साहित होकर ऊर्जा के साथ कार्यों को संपादित करेंगे। उन्होंने सुशासन के कांसेप्ट को समझाते हुए कहा कि जो भी हम एक साधारण इंसान के रूप में चाहते हैं वही दूसरों के लिए करें यही सुशासन की परिकल्पना है। उन्होंने वर्तमान जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा जनपद में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।
             जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतत्व में जन शिकायतों के निस्तारण हेतु हम प्रतिबद्ध है। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत निवारण, आनलाइन सर्विस डिलीवरी आदि को हमारे अधिकारी/कर्मचारी मिलकर कटिबद्धता के साथ जनहितकारी योजनाओं को सहज, सुलभ और तीव्रता के साथ लोगो तक पहुचाने हेतु प्रयास करे। 

मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि को एक अच्छा सुशासन और संवेदनशील प्रशासन हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
             इस अवसर पर अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मानसून की दस्तक: मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश
बीएमसी के आदर्श मुख्याध्यापक रामराज पाल सेवानिवृत्त
उत्तर पश्चिम दिल्ली की सभी पांच सीटों पर बीजेपी की शानदार जीत
राजनीतिक योगदान के लिए प्रो.दयानंद तिवारी को मिला दिल्ली स्टार अवॉर्ड
क्रान्तिकारी योद्धा बिरसा मुंडा का मनाया गया शहादत दिवस
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान के विरोध में पूर्वांचल विकास परिवार ने किया प्रदर्शन
Next Article प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आवासीय विद्यालय आवश्यक – धनंजय सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up