लोगों को यातायात नियम के प्रति किया गया जागरूक
जौनपुर | यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा विशेष अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत बिना फिटनेस के, बिना नम्बर प्लेट के चलने वाले तथा निर्धारित रुट नम्बर पर नही चलनें वाले 200 ई-रिक्शा वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 62 ई- रिक्शा वाहनों का चालान व 32000/- का जुर्माना वसूल किया गया। तथा 10 वाहन को कोई भी प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराने के कारण सीज किया गया।साथ ही शहर के सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया।

