By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: माता-पिता की सेवा किए बिना श्राद्ध का कोई अर्थ नही – राजन महाराज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > माता-पिता की सेवा किए बिना श्राद्ध का कोई अर्थ नही – राजन महाराज
महाराष्ट्रराज्य

माता-पिता की सेवा किए बिना श्राद्ध का कोई अर्थ नही – राजन महाराज

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 1, 2025 4:16 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
माता-पिता की सेवा किए बिना श्राद्ध का कोई अर्थ नही – राजन महाराज
SHARE

अपनी भाषा चुने।

भायंदर। प्रेमभूषण जी महाराज के कृपापात्र शिष्य पूज्य राजन महाराज के व्यासत्व में धर्मज्योति प्रचार सेवा संस्थान के तत्वावधान में 25 जनवरी से जैसलपार्क चौपाटी पर प्रवाहमान श्रीरामकथा गंगा में राजन महाराज ने श्रोताओं को भक्ति ज्ञान गंगा का रसपान करवाते हुए कहा कि, छल का त्याग किए बिना कोई भी पूजा सफल नहीं होती।भाषा चित्त की फसल होती है, जो जिह्वा से बाहर निकलती है। सुबह शोर युक्त पूजा भक्ति नहीं है, इससे भगवान कभी प्रसन्न नहीं होते, भगवान गूंगे की भी प्रार्थना स्वीकार करते हैं। अतः हमारे किसी भी व्यवहार से दूसरे को कष्ट नहीं होना चाहिए। हमारे ग्रंथ हमारी माता की तरह हैं, जिस प्रकार मां जिसे कहती है, हम उसे पिता मान लेते हैं। उसी प्रकार ग्रंथों ने जिन्हें भगवान माना है, उसे आप भी मान लीजिए मंगल होगा। भगवान को जानने से पहले मानना होगा। अपने पास उपलब्ध श्रेष्ठतम वस्तु भगवान को अर्पित करने के बाद ही स्वयं ग्रहण करना चाहिए। जिससे किसी की हानि न हो वही साधु है।पूज्य राजन महाराज की कथा रामवनवास, चक्रवर्ती जी के प्राणोत्सर्ग की कथा सुनाते हुए कहा कि, जीवित पिता की सेवा पहले करें, भगवान की बाद में। माता-पिता का श्राद्ध कर्म श्रद्धा से करें, किंतु उससे पहले जीवित अवस्था में उनकी सेवा भी होनी चाहिए, वरना भगवान की पूजा व्यर्थ हो जाएगी। भरत चरित्र का मार्मिक चित्रण करते हुए कथा व्यास बोले प्रेमविहीन विद्धान का मंत्र भी भगवान नहीं सुनते, किंतु प्रेम भाव से परिपूर्ण अनपढ़ की प्रार्थना को भगवान अवश्य सुन लेते हैं। अपने प्रेम से दूर हों, तब मन की निकटता बनाए रखना चाहिए।

‘पकड़ लो बांह रघुराई नहीं तो डूब जायेंगे..

ये नारद की वीणा कहती है। युगों से मेरा राम केवल भजन में मिलेगा, ‘भरत चले चित्रकूट हो रामा..’ जैसे अनेक लोकप्रिय भजन सुनाए। पूज्य राजन महाराज की कथाओं को अपने वादक वृन्दों के साथ संगीत से सजाने वाले विनय भैया ने सदा की भांति संगत देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  इस श्रीरामकथा के मुख्य यजमान अनूप दान बहादुर सिंह और आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन रामधारी सिंह और उनके सहयोगियों शारदा प्रसाद पांडेय, आनंद पांडेय, एकता सिंह, एड प्रीति पांडेय हैं। कथा में अतिथि के रूप में मीरा-भायंदर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता, 

पूर्व उपमहापौर हसमुख गहलोत, वरिष्ठ नगरसेवक रोहिदास पाटिल, मदन उदित नारायण सिंह, हंसुकुमार पांडेय, पूर्व नगरसेविका शानू जोरावर गोहिल, भाजपा के भायंदर पूर्व मंडल अध्यक्ष रथीन दत्ता, भाजपा नेता एड राजकुमार मिश्रा, भाजपा के मुंबई सचिव एवं प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल एम जैन, सूर्यकांत शर्मा, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, मुंबई हाई कोर्ट के युवा अधिवक्ता एड अशोक उपाध्याय, रश्मि बिल्डर के डायरेक्टर योगेश बोसमिया, सूरत से आए उद्योगपति अभिषेक सिंह, प्रवीण सिंह, अधिवक्ता – सुप्रीम कोर्ट प्रियंका सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, राजेश उपाध्याय, सुधाकर सिंह ‘बिसेन’, हम रामजी रामजी हमारे हैं सेवा ट्रस्ट मुंबई के कोषाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, निशा शर्मा, वैद्य सुभाष शर्मा, संदीप तिवारी, अजय सिंह, अमित दूबे, गोलू पांडे आदि श्रद्धालुओं ने इस मानस मंदाकिनी में अवगाहन का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक सिंह तन्हा ने किया।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

मेडा गांव में प्राचीन मंदिर बना चोरों का निशाना 
बदलापुर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने रणजीत सिंह
38.68 करोड़ से अखंडनगर-त्रिकौलिया मार्ग का होगा कायाकल्प
*रजिस्टर में अटेंडेंस बनाकर शिक्षक गायब*
सेंट्रल फोर्स तैनात करो…’, बंगाल में जजों पर हमले से सुप्रीम कोर्ट आगबबूला, राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आम भारतीयों के सपनों को साकार करने वाला बजट– उदय प्रताप सिंह आम भारतीयों के सपनों को साकार करने वाला बजट– उदय प्रताप सिंह
Next Article समाजसेवी अवध नारायण सिंह के यहां गणेश दर्शन करने पहुंचे चित्रसेन सिंह समाजसेवी अवध नारायण सिंह के यहां गणेश दर्शन करने पहुंचे चित्रसेन सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up