By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर के 10 मन्दिरों का होगा सुन्दरीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर के 10 मन्दिरों का होगा सुन्दरीकरण
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर के 10 मन्दिरों का होगा सुन्दरीकरण

Digital Desk - Lucknow
Last updated: May 1, 2025 2:18 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। पर्यटन सूचना अधिकारी मीनाक्षी यादव ने बताया कि जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासन के सहयोग से प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किये जाने के उद्देश्य से उन्हें पर्यटक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग द्वारा जनपद जौनपुर में रू0 745 लाख की लागत की 10 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं।वर्ष 2024-25 में राज्य योजना के अंतर्गत जनपद में ग्रामसभा बेहड़ा, विकास खण्ड केराकत में रू0 91.99 लाख की लागत से श्री शिवालय मन्दिर का पर्यटन विकास, रू0 106.51 लाख की लागत से बड़े हनुमान मन्दिर रासमण्डल निकट सिपाह का पर्यटन विकास, तहसील मड़ियाहूँ में रू0 100.57 लाख की लागत से स्वयंभू स्वप्रकट्य प्राचीन शिव जी मन्दिर (शिवाला) का पर्यटन विकास, रू0 97.16 लाख की लागत से सई नदी के किनारे प्राचीन नागेश्वरधाम मन्दिर का पर्यटन विकास, ग्रामसभा निभापुर, विकास खण्ड मुगराबादशाहपुर में रू0 100.10 लाख की लागत से पियरी देवी धाम का पर्यटन विकास का कार्य कराये जाने की योजनाएं स्वीकृत की गयी हैं। साथ ही जिला योजना के अंतर्गत विकास खण्ड खुटहन के ग्राम पोटरही में रू0 49.97 लाख की लागत से शिव मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास का कार्य कराये जाने की योजना स्वीकृत की गयी है।मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत जनपद जौनपुर के ग्रामसभा मानीकला में रू0 49.97 लाख की लागत से काली माँ मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्य, रू0 49.56 लाख की लागत से कुत्तुपुर चौराहे पर माँ दुर्गा मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्य, रू0 49.81 लाख की लागत से मनेछा में राम जानकी मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्य तथा रू0 49.36 लाख की लागत से भदैनी में शिव मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्य कराये जाने की योजनाएं स्वीकृत की गयी हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्रदेश में पर्यटन की अवस्थापना सुविधाओं में विकास के साथ पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी। इन योजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

You Might Also Like

‘West Bengal में राष्ट्रवाद की प्रचंड लहर’, अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के त्याग को किया नमन, TMC का 15 साल का राज समाप्त
देश और समाज की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म – लल्लन तिवारी
मातृभूमि के प्रति अनुराग और देशभक्ति से बड़ा कोई धर्म नहीं – बिट्टा
नालासोपारा हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को टाइल्स के नीचे दफनाया
एक सप्ताह बाद विशेष अभियान चलाकर चालक का नाम, मोबाइल नंबर व आधार नंबर अंकित नहीं कराए गए चार पहिया वाहनों को सीज व चालान की कार्यवाही की जाएगी यातायात प्रभारी सुशील 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 55000 रूपए का जुर्माना, आजीवन कारावास का हुआ आदेश
Next Article बीएसए का छापा: कई स्कूलों में बड़ी लापरवाही, 3 प्रधानाध्यापक निलंबित, कई शिक्षकों का वेतन रोका बीएसए का छापा: कई स्कूलों में बड़ी लापरवाही, 3 प्रधानाध्यापक निलंबित, कई शिक्षकों का वेतन रोका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up