By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर को सम्पूर्ण विकसित और प्रदेश की युवा – खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फ़लक पर लाना मेरा संकल्प: गिरीश चंद्र यादव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर को सम्पूर्ण विकसित और प्रदेश की युवा – खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फ़लक पर लाना मेरा संकल्प: गिरीश चंद्र यादव
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर को सम्पूर्ण विकसित और प्रदेश की युवा – खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फ़लक पर लाना मेरा संकल्प: गिरीश चंद्र यादव

Omkar Tripathi
Last updated: May 30, 2025 5:59 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। शुक्रवार को प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद और फ़िर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ने के बाद मन में सदैव सेवा भाव रहा, कभी उम्मीद नहीं की थी अधिवक्ता के प्रोफेशन से बाहर निकलूंगा लेकिन भाजपा ने मुझे मुख्य स्ट्रीम में लाकर मुझे मन्त्री बनाया तब अपने गृह जनपद जौनपुर को पूर्ण विकसित करने का जज्बा हिलोरें मारने लगा l पहले कार्यकाल में नगरीय विकास की जिम्मेदारी मिली प्रदेश के अन्य जिलों के साथ अपने जनपद पर विशेष ध्यान देना शुरू कियाl निर्माण कार्यों में मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया और उसका निस्तारण भी करने के प्रयास जारी रहेl केन्द्र की योजनाओं को भी खींचकर लाना शुरू किया, आज उसी का नतीजा है गोमती किनारे घाटों की श्रृंखलाl

श्री यादव ने कहा कि मन्त्री के रूप में दूसरे कार्यकाल में मन्त्रालय भी बदलकर खेल एवं युवा कल्याण का पोर्टफोलियो मिलाl फ़िर तो युवा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर पहुंचाने की इच्छा हिलोरें मारने लगीl जौनपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल मैदान, स्टेडियम व अन्य सुविधाओं पर ध्यान देना शुरू किया लेकिन जनपद के विकास के लिए उसी तरह कटिबद्ध हूँl जनपद के पत्रकार और बुधिजीवी तबके के साथ हर आम व्यक्ति का सहयोग इसी तरह बना रहा तो हमारा जिला भी विकसित की श्रेणी में शुमार नज़र आयेगाl अपने जिले के पत्रकारों के सम्मान और तहलका संवाद की रीलांचिंग से भरपूर आत्मिक सुख मिलाl

श्री यादव 30 मई को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शहर के जनक कुमारी इंटर कॉलेज सभागार में सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे इसका आयोजन ‘अखिल भारतीय डिजीटल मीडिया संघ व तहलका संवाद के संयुक्त तत्वावधान में हुआl उन्होंने अखबार की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती अंजू वर्मा और मीडिया संघ के बड़े पदाधिकारियों केदार नाथ सिंह नीरज सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सै. हसनैन कमर दीपू, मनोज उपाध्याय, कैलाश सिंह को सम्मानित कियाl इसी दौरान टी डी कॉलेज की दो मेधावी छात्राओं शिप्रा सिंह, स्वप्निल सिंह और सुधाकर पीजी कॉलेज की मेधावी बी एड की छात्रा रिचा सिंह को स्मृत् चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया l बिजनेसमैन अमित गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया l

इस क्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष आर एस एस के जिला संघ चालक डॉ सुभाष ने मीडिया के दायित्व, उनकी भूमिका पर विस्तार से जिक्र कियाl जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व पूर्व एम एल सी कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया की भूमिका और उसकी उपयोगिता के साथ सोशल मीडिया के समाज पर हो रहे अच्छे और खराब असर का वर्णन किया l 

वर्तमान राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में मीडिया की भूमिका विषयक गोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्वांचल विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार ने प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल और डिजीटल पत्रकारिता पर विस्तार से विश्लेषण कियाl टी डी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ जंगबहादुर सिंह, भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह आदि ने भी आधुनिक मीडिया के नुकसान, फायदे और उनकी भूमिका का आम जनजीवन पर हो रहे असर का जिक्र किया ।

इस मौके पर डॉ. नवाब सिंह, सुभाष सिंह पूर्व प्रिंसिपल बी आरपी कॉलेज, डॉ. अंजना श्रीवास्तव निर्देशक सहकारी बैंक लिमिटेड उत्तर प्रदेश,डॉ रजनी सिंह, उर्वशी सिंह,डॉ ब्रह्मेश शुक्ला, राजेंद्र सिंह और नेहाल निषाद, संतोष त्रिपाठी मनीष श्रीवास्तव कीर्ति सिंह मोहम्मद राशिद, राहिल शेख,आरिफ अनस, सूर्यांश प्रकाश सिंह मसूद अहमद सुशील तिवारीसहित अन्य लोग मौजूद थे. संचालन सलमान शेख ने किया।

समाजवादी पार्टी की PDA पाठशाला में शुरू हुई पढ़ाई
एक शाम माँ के नाम काव्य सभा संपन्न
बजट में रखा गया हर वर्ग का ख्याल–संतोष आरएन सिंह
जेसीबी समेत मिट्टी में दबे राकेश यादव को बचाने की दिशा में प्रशासन निष्क्रिय
मक्का विकास योजनान्तर्गत श्रीअन्न मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ग्राम्य विकास विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला
Next Article महिला सफाई कर्मियों समेत कई वर्ग के लोगों को किया गया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up