जौनपुर शाहगंज
स्वाभिमान जन जागरण एवं पुस्तक वितरण समारोह क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक के पास राम जानकीपुरम, शाहगंज,जौनपुर में फतेह सिंह द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा.जयसिंह राजपूत द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि,मनुष्य अगर किसी कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित हो जाए तो दुनिया का कोई भी ऐसा कार्य नहीं है जो संभव न हो सके,अगर सम्मान और स्वाभिमान से जीना है तो शिक्षा के साथ-साथ संस्कार,खान-पान,रहन-सहन,
वेशभूषा और अपने व्यक्तित्व को भी संवारना एवं सुधारना होगा,अपने इतिहास और पूर्वजों को भी जानना होगा,ठा.फतेह सिंह चौहान के कर कमरों द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र अंकित पुस्तक को सैकड़ो बच्चों को वितरित किया गया,इस अवसर पर ग्राम प्रधान जयसिंह, अनूप सिंह राजपूत,सुषमा सिंह ममता देवी,नम्रता सिंह,निशा देवी,रामसिंह चौहान, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे,कार्यक्रम का सफल संचालन रतन सिंह परमार द्वारा किया गया।

