By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मीरा रोड में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कथाकार हरनोट की कहानियों का पाठ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मीरा रोड में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कथाकार हरनोट की कहानियों का पाठ
महाराष्ट्रराज्य

मीरा रोड में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कथाकार हरनोट की कहानियों का पाठ

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 4, 2025 3:34 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
मीरा रोड में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कथाकार हरनोट की कहानियों का पाठ
SHARE

अपनी भाषा चुने।

भाईंदर। हिमाचल प्रदेश से आये वरिष्ठ कथाकार एस. आर. हरनोट की ‘कहानी पाठ’ का सफल आयोजन विरुंगुला केंद्र ,मीरा रोड में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध कथाकार धीरेन्द्र अस्थाना ने की। कहानी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ने कहा कि “हरनोट की कहानियाँ जीवन की ऊषमां से भरी होती हैं।
इस अवसर पर लेखक हरनोट ने पहाड़ी जीवन से सम्बंधित खूबसूरत कहानी ‘बागा देवी का चाय घर’ का पाठ किया। यह कहानी हज़ारों मीटर ऊँचे पर्वतीय झील के किनारे अपनी एक छोटी-सी चाय की दूकान चलाने वाली ‘बागा देवी’ के साहस और आत्मसम्मान को उजागर करती है। इस कहानी में नारी अस्मिता, पर्यावरण, मल्टी नेशनल और बाज़ार की भेंट चढ़ते प्राकृतिक संसाधनों का बड़ा ही मार्मिक चित्रण किया गया।
अपनी समीक्षात्मक टिपण्णी देते हुए धीरेन्द्र अस्थाना ने कहा कि हरनोट जी अपनी कहानियाँ धीरे-धीरे और ढंग से कहते हैं, इन कहानियों में पहाड़ी लोक जीवन बड़े सधे हुए रूप में प्रकट होता है”। इस कहानी का केनवास बहुत बड़ा है इस विषय को कहानी की बजाय उपन्यास में बाँधा जाना चाहिए। “प्रसिद्ध लेखिका व एक्टिविस्ट कुसुम त्रिपाठी ने कहा कि” कहानी की नायिका बागा के माध्यम से लेखक ने महिलाओं के मनोविविज्ञान को बहुत ही बारीकी से पकड़ा है। नारी स्वतंत्रता के नाम पर बाज़ार औरत के शरीर को एक प्रोडक्ट में बदल रहा है, कहानी पर्यावरण जैसे आज के महत्त्वपूर्ण मुद्दों को केंद्र में रखती है झील, पेड़-पौधे, चिड़ियों जैसे प्राकृतिक घटकों पर मंडराते खतरों से आगाह करवाती है”। युवा कवि-कथाकार हरिमृदुल ने कहानी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहानी में आज के सरोकार, हमारी चिंताएँ और समकालीनता बखूबी नज़र आतीं हैं यही बातें एक साहित्यकार को सफल बनाती हैं। कहानी में कथ्य और शिल्प का सुंदर मिलाप हुआ है।” शैलेश सिंह ने कहा कि “पहाड़ी जीवन की कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए जीना श्रम की महत्ता को उजागर करता है।” अंत में कथाकार हरनोट ने हिमाचल में उनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सांस्कृतिक अभियानों की जानकारी दी विशेष तौर पर किन्नौर प्रदेश की संस्कृति और इतिहास की भी चर्चा की। इस वैचारिक गोष्ठी का उम्दा संचालन साहित्यकार रमन मिश्र ने किया और स्वरसंगम के संस्थापक हृदयेश मयंक ने इस सफल आयोजन के लिए सब का शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर कवि शायर राकेश शर्मा, कथाकार हुस्न तबस्सुम नेहा, ललिता अस्थाना, बुद्धिलाल पाल जी, अदाकार अजय रोहिल्ला, शुभानकर विश्वास, प्रशांत जैन, विनीता वर्मा, सुशीला तिवारी, उषा तिवारी, पुलक चक्रवती, पुरषोत्तम सिंह आदि साहित्य और संस्कृति से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

You Might Also Like

मोबाइल की दुकान से हुई लाखों की चोरी
जौनपुर:घर से गए युवक की झाड़ियों में मिली लाश,
पहलगाम हमले के बाद विशेष संसद सत्र की मांग
दूल्हे की हुई पिटाई, दूल्हे के नाना,मामा भी हुए घायल
नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महर्षि दयानंद कॉलेज में अतिथि व्याख्यान आयोजित महर्षि दयानंद कॉलेज में अतिथि व्याख्यान आयोजित
Next Article RPF के प्रभारी निरीक्षक मदनलाल कटारिया की सम्मान के साथ की गई विदाई RPF के प्रभारी निरीक्षक मदनलाल कटारिया की सम्मान के साथ की गई विदाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन
  • UP BJYM: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
  • जोगता थाना क्षेत्र में सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे के साथ मोहर्रम संपन्न
  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up