जौनपुर | जिले के शिया मुसलमानों ने आज एक संबोधित ज्ञापन कोतवाली जौनपुर पर दिया जिसमें शिया धर्म गुरु आयतुल्ला सैयद अली ख़ामेनाई पर विभिन्न न्यूज़ चैनलों द्वारा ग़लत एवं घटिया आपत्ति जनक टिप्पणी की गई थी जिससे धार्मिक गुरु की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है इन चैनलों द्वारा इस तरह का गैर जिम्मेदाराना और अशोभनीय टिप्पणी से शिया क़ौम काफ़ी नाराज़ और आक्रोशित दिखाई दी उसको ले करके जौनपुर की शिया आवाम के विभिन्न समिति के पदाधिकारियों और जिम्मेदारानों ने आज कोतवाली जा करके थाना प्रभारी को उन चैनलों पर मुक़दमा दर्ज करने का एक ज्ञापन दिया और कोतवाली प्रभारी ने जांच करके मुक़दमा लिखने का आश्वाशन दिया है।
इस मौके पर तहसीन शाहिद,हसन जाहिद खान बाबू,शोएब ज़ैदी,नसीम ज़ैदी,आबिश इमाम सनी,अनम हसन,एडवोकेट इमरान ज़ैदी,एडवोकेट यासिर इमाम,आदिल ज़ैदी काविश, शारिक खान,सैयद मोहम्मद रज़ा,शाकिर ज़ैदी,अली प्रिंस इत्यादि लोगों मौजूद रहे।

