रियाजुल हक़ (अखंड राष्ट्र)
जौनपुर/सुजानगंज : उक्त क्षेत्र के अचकारी गांव निवासी नीरज मिश्रा( 31 )सोमवार की देर रात किसी विषाक्त पदार्थ खा लेने से अपनी जान ले लिया। जानकारी होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आए। जहां उसकी हालत गंभीर स्थिति में देखते हुए चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय भेज दिया।परिजन जिला चिकित्सालय जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, तो परिजन शव लेकर घर आ गए।
सुबह जब पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने का कारण का पता नहीं चल सका है।

