घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं हो सकी शव की शिनाख्त
मुफ्तीगंज जौनपुर
केराकत कोतवाली क्षेत्र के खड़हर डागरा स्थित शुभ कान्हाजी संस्थान के पास जौनपुर औड़िहार रेलवे लाइन पर किसी युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई।सुबह जब किसी ग्रामीण की रेलवे लाइन के किनारे युवक के पड़े शव पर नजर गई तो मुफ्तीगंज पुलिस चौकी पर सूचना दे दी गई।मौके पर चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज सुनील कुमार हमराहियों संग पहुंच शव की शिनाख्त में जुटे है।
पूछे जाने पर चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज सुनील कुमार ने बताया की ऐसा प्रतीत हो रहा है की शुक्रवार की भोर में युवक की किसी ट्रेन से गिरने से मौत हुई है शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है अगर शिनाख्त नहीं पाएगी तो शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया जाएगा।

