By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: राज पुरोहित की उम्मीदवारी की मांग को लेकर एकजुट हुआ राजस्थानी समाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > राज पुरोहित की उम्मीदवारी की मांग को लेकर एकजुट हुआ राजस्थानी समाज
महाराष्ट्रराज्य

राज पुरोहित की उम्मीदवारी की मांग को लेकर एकजुट हुआ राजस्थानी समाज

Digital Desk - Lucknow
Last updated: October 18, 2024 9:16 pm
Digital Desk - Lucknow
2 years ago
Share
राज पुरोहित की उम्मीदवारी की मांग को लेकर एकजुट हुआ राजस्थानी समाज
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही विविध राजनीतिक दलों में उम्मीदवारी को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित, जिन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में ऐन मौके पर टिकट से वंचित कर दिया गया था, इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवारी देने के लिए न सिर्फ सकल राजस्थानी समाज अपितु समस्त हिंदी भाषी व सर्व-समाज की लामबंदी होने लगी है। गौरतलब हो कि दशहरा पर्व पर 12 अक्टूबर को सकल राजस्थानी समाज (36 कौम) की सभा अडाणी मोटी टॉवर, 5 वां माला पर आयोजित की गई, जिसमें मुंबई के प्रवासी राजस्थानी समाज के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे। सभा में समाज के सैकड़ों प्रवासियों की मौजूदगी में सर्व-सम्मति से नरेंद्र चौधरी, प्रताप पुरोहित दाता, धुकसिंह कारीला, चौनाराम माली ने आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में राजस्थानियों के (36 कौम) के नेता, राष्ट्रीय प्रवासी संघ के अध्यक्ष, देश भर में सभी समाज को जोड़ने वाले समाज प्रेमी वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष राज के पुरोहित को कुलाबा विधानसभा या मुंबादेवी विधानसभा से उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा। समाज के गणमान्यों ने एक सुर में कहा कि वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव मे राज पुरोहित के साथ अन्याय हुआ था। वह अन्याय न सिर्फ राज पुरोहित, अपितु सकल राजस्थानी प्रवासी समाज (36 कौम) के साथ हुआ है, जिसका हमें दुःख है। हम सभी भाजपा के राष्ट्रीय एवं महाराष्ट्र नेतृत्व से मांग करते हैं कि अपने खून-पसीने निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाले वरिष्ठ नेता तथा करोड़ों राजस्थानियों को समूचे देश में घूम-घूमकर पार्टी से जोड़ने वाले राज के पुरोहित को इस विधानसभा चुनाव में कोलाबा अथवा मुंबादेवी विधानसभा सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनाया जाए, उन्हें जीत दिलाने की गारंटी हम सभी सकल राजस्थानी समाज के लोग लेते हैं। हम भाजपा को बताना चाहते हैं कि वरिष्ठ नेता राज पुरोहित को नजरअंदाज करने पर लाखों राजस्थानियों को दुःख होगा, नाराजगी होगी, जिसकी जिम्मेदारी पार्टी की रहेगी, क्योंकि पूरे देश में राज के पुरोहित के नेतृत्व में राजस्थानी समाज ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा किया है। सहयोग किया है, समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी हमारे समाज के नेतृत्व पर अन्याय करे, तो दुःख, पीड़ा एवं नाराजगी होना स्वाभाविक है, इससे भाजपा को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव – 2024 में भारी नुकसान होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस अहम बैठक में प्रवासी राजस्थानी समाज के पुरोधा नरेंद्र चौधरी, जितेंद्र शाह, चंदन भंसाली, प्रताप पुरोहित दाता, गोविंद पुरोहित, धुकसिंह कारीला, पृथ्वीसिंह पालडी, चैनाराम माली, गणपत खिरीडी, नरसीराम चौधरी, वाघाराम सुथार, हरसंद देवासी, सावलाराम सुथार, चतराम माली, भैराराम, नरेश, बाबूलाल भांदु, नरेंद्र भंडारी, श्याम सुंदर शर्मा, धर्माराम खिलेरी, अर्जुन पुरी, नेथीराम चौधरी, मोहन पारडी, कनकराज घोडा, हीरालाल मेहता, जसवसिंह राठौड, सुरेश पाडीव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

आरोपी के बुजुर्ग पिता की थाने में कर दी लात घुसो से पिटाई
धनबाद में पैड यात्रा: माहवारी अब शर्म नहीं, गर्व की बात
एमएमआरडीए में 5 सेवानिवृत्त अधिकारी ओएसडी बने
बिजली बकायदारों के 56 कनेक्शन हुए चेक,11 कनेक्शन का बकाया होने से कटा कनेक्शन, बिजली विभाग ने बकाया एक लाख इकतालीस हजार किया वसूल
सब इंस्पेक्टर ने एक युवक को सरे आम पीटा वीडियो हुआ वायरल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रामायण भारत की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा – संजय सिंह रामायण भारत की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा – संजय सिंह
Next Article समरस फाउंडेशन ने किया समाजसेवी मुरलीधर मिश्र का सम्मान समरस फाउंडेशन ने किया समाजसेवी मुरलीधर मिश्र का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up