By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *डायबिटीज को नियंत्रित करने हेतु स्वस्थ जीवनशैली अपनाये-डॉ एन के सिन्हा*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *डायबिटीज को नियंत्रित करने हेतु स्वस्थ जीवनशैली अपनाये-डॉ एन के सिन्हा*
उत्तर प्रदेशराज्य

*डायबिटीज को नियंत्रित करने हेतु स्वस्थ जीवनशैली अपनाये-डॉ एन के सिन्हा*

Omkar Tripathi
Last updated: June 17, 2025 11:53 am
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

 डायबिटीज के रोकथाम व नियंत्रण हेतु लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने किया जागरूक

 संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनावमुक्त रहना व दवा, मधुमेह के प्रबंधन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं- डॉ एन के सिन्हा

    लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा डायबिटीज (मधुमेह) शिविर का आयोजन स्थान होटल रघुवंशी मे किया गया। जिसमें मधुमेह से पीड़ित लोगों को इस बीमारी के प्रबंधन और शिक्षा के बारे में जानकारी और सहायता प्रदान की गई। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, आहार, व्यायाम, और रक्त शर्करा के स्तर की निगरानी के बारे में सिखाया गया है।

   इस अवसर पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एन के सिन्हा ने डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे जैसे स्वस्थ संतुलित आहार ले, नियमित व्यायाम या परिश्रम करें, पर्याप्त नींद सात से आठ घंटे ले और तनावपूर्ण स्थितियों से बचें। यदि आपके डॉक्टर ने आपको दवाएं निर्धारित की हैं, तो उन्हें समय पर लें। अपने डॉक्टर से नियमित रूप से जांच करवाएं और उनकी सलाह का पालन करें।

  डॉ क्षितिज शर्मा ने कहा कि देश भर में लाखों लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 77 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। इसलिए, किसी भी तरह से डायबिटीज को रोकना महत्वपूर्ण है। यदि डायबिटीज का उचित प्रबंधन नहीं किया जाता है, तो इससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, किडनी की बीमारी, तंत्रिका क्षति और दृष्टि हानि जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यदि डायबिटीज को समय रहते कंट्रोल कर लिया गया तो इससे स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलेगी।

  डॉ वी एस उपाध्याय ने डायबिटीज रोग के लक्षणों बताते हुए कहा कि प्यास में वृद्धि (पॉलीडिप्सिया) और मुंह सूखना, जल्दी पेशाब आना, थकान, धुंधली दृष्टि, अस्पष्टीकृत वजन घटना, आपके हाथ या पैर में सुन्नपन या झुनझुनी होना, घाव का देर से ठीक होना, बार-बार त्वचा और/या योनि में यीस्ट संक्रमण होना। यदि आप या आपके परिवार में ये लक्षण हों तो अपने चिकित्सक से बात करना महत्वपूर्ण है।

 इसके पूर्व संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत किया। आभार डॉ संदीप मौर्य ने व्यक्त किया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। 

 इस अवसर पर दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, माया टंडन, राजेश राज गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, डॉ अजीत कपूर, डॉ मदन मोहन वर्मा, अरूण त्रिपाठी, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शकील अहमद, मनोज चतुर्वेदी, शर्मिंला सिन्हा, सोमेश्वर केसरवानी, गोपी चन्द्र साहू, शत्रुघ्न मौर्य, संजय श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, संदीप गुप्ता, अश्वनी बैंकर, शिवानन्द अग्रहरी, आर पी सिंह, लखन श्रीवास्तव, मदन गोपाल, अनिल गुप्ता, योगेश साहू, रंजीत सिंह, संजय सिंघानिया, रितेश साहू, अनिल वर्मा, सुशील अग्रहरी व वीरेंद्र मौर्य, ममता उपाध्याय, गीता गुप्ता, मधु चतुर्वेदी, मिदहत फात्मा, हेमा श्रीवास्तव, अल्का गुप्ता, रविन्द्र कौर, कल्पना, संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

छात्रों का उत्साह वर्धन करने हेतु विद्यालयों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन करना चाहिए : बीएसए
पुल निर्माण कार्य में होती देरी को देखकर भड़के जिलाधिकारी
राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में स्नेहिल राय को मिला बेस्ट रिसर्चर अवार्ड
वरिष्ठ शिक्षक रामनाथ यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न              
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करें–एड.रवि व्यास
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दिंडोशी बीएमसी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव
Next Article जौनपुर ने खुटहन पुलिस द्वारा झपटा मारकर मोबाइल लेकर भाग जाने से सम्बन्धित 3 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up