By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर: करंट लगने से बीटेक के छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर: करंट लगने से बीटेक के छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर: करंट लगने से बीटेक के छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,

Digital Desk - Lucknow
Last updated: July 15, 2025 12:11 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर।जिंदगी के सुनहरे सपनों को आंखों में बसाए एक होनहार छात्र की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल बना दिया।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी स्व. राजकुमार यादव का इकलौता बेटा सुधांशु यादव (22) कानपुर स्थित अपोलो इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस शाखा का अंतिम वर्ष का छात्र था। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर टुल्लू पम्प चलाने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया।
परिवार के लोगों ने शोर सुनकर दौड़ते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध होकर गिर पड़ीं। रिश्तेदारों और पड़ोसियों की आंखें नम हो गईं।
सुधांशु एक मेधावी छात्र था और उसका सपना था कि पढ़ाई पूरी करके एक अच्छा इंजीनियर बनकर अपने परिवार का सहारा बने। पिता के निधन के बाद वही घर की उम्मीद था। सुधांशु की असमय मौत ने परिवार की सारी खुशियों को पलभर में छीन लिया।
लोगों का कहना है कि वह बेहद मिलनसार, समझदार और जिम्मेदार युवक था। उसकी असमय मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इस हादसे ने एक बार फिर यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि बिजली से जुड़े उपकरणों के इस्तेमाल में थोड़ी सी लापरवाही भी कितनी जानलेवा साबित हो सकती है।

You Might Also Like

केजे खिलनानी विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय में नव साक्षरता अभियान का आयोजन
तिहरे हत्याकांड में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर में अजीमुशान मजलिस अशरे अरबईन मुफ्ती हाउस का 113वां दौर 6 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा
पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने राहुल गांधी पर बोला हमला
देश में 50% बिजली अब गैर-जीवाश्म ईंधन से, पीएम मोदी बोले- भारत ने 2030 से पहले हासिल की बड़ी सफलता
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर में प्रेमी ने अपनी महबूबा की चाकू मार कर की हत्या। जौनपुर में प्रेमी ने अपनी महबूबा की चाकू मार कर की हत्या।
Next Article एक महीने में संगीत मासूम का दूसरा वीडियो सॉन्ग रिलीज एक महीने में संगीत मासूम का दूसरा वीडियो सॉन्ग रिलीज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2027 में फिर बनेगी योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार : शकील सैफी
  • “भरपूर नशा हुआ है…..!”
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में आशुतोष पाण्डेय का हुआ चयन
  • गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश ने 7 मंदिरों में टेका माथा, महंतों का किया अभिनंदन; रोपे पौधे
  • अपना अरिहन्त कहूँ…..!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up