सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)
मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर-
मुंगराबादशाहपुर के तरहठी हेमापुर गांव में हुए सुंदरी करण तालाब पे गांधी जयंती पर स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान तरहठी चंद्रेश गुप्ता ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजा रोहण किया। चंद्रेश गुप्ता ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष और मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था

जिसके चलते यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के रूप में समर्पित किया गया है। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। गांधी जी बचपन से ही सच्चाई और ईमानदार थे। उन्होंने अपने जीवन में सादगी, सेवा भाव और त्याग को अपनाया। उनका मानना था कि बड़े बदलाव के लिए अहिंसा और सत्याग्रह सबसे प्रभावी हथियार हैं। गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों के जरिये देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के लिए कई आंदोलनों का प्रतिनिधत्व किया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, चंपारण सत्याग्रह जैसे अनेक जन आंदोलन उनके द्वारा चलाए गए। इन नेताओं ने अपने सिद्धांतों और कर्मों से देश को नई दिशा दी है। उन्होंने सभी मौजूद लोगों से इन महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तरहठी चंद्रेश कुमार गुप्ता, रोजगार सेवक अवधेश मणि यादव, पंचायत सहायक पति अतुल पटेल, राजेश मिश्रा (पप्पू बनकटा), भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश मौर्य , ग्राम विकास अधिकारी अरुण शुक्ला, साहिबे आलम, असलम अली, अख्तर अली, मुंशी मुकेश यादव, रामधन सरोज, राजेंद्र गौतम, मोहम्मद सिद्दीक, राम सजीवन, हसीना बानो, सुभाष पटेल, फारुक अली, मुस्तकीम, सिरताज अहमद, इकबाल अहमद, आदि लोग उपस्थित रहे।

