भायंदर। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के के प्रयासों से भायंदर रेलवे स्टेशन के संयुक्त प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर आज नए एस्केलेटर की सेवा शुरू हो गई। शिवसेना 145 विधानसभा प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। एस्केलेटर की सेवा शुरू होने से इन दोनों प्लेटफॉर्मों पर उतरने वाले रेल यात्रियों को ब्रिज पर चढ़ने में बहुतआसानी होगी। विक्रम प्रताप सिंह काफी समय से इस प्लेटफार्म पर एस्केलेटर लगाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन तथा ठाणे लोकसभा के सांसद नरेश म्हस्के के विशेष प्रयासों से एस्केलेटर लगाने में सफलता प्राप्त हुई। एस्केलेटर लगने से खासकर बुजुर्ग और महिला रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जौनपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन तथा राजस्थान जाने वाली ट्रेनों के भायंदर स्टेशन पर ठहराव को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं । इस अवसर पर नगरसेवक व शिवसेना जिलाप्रमुख राजू भोईर ,नगरसेवक धनेश पाटिल , नगरसेवक प्रवीण पाटिल, नगरसेवक जयंतीलाल पाटिल, नगरसेवक संजय पंगे, कपिल परमार, नगरसेवक दिनेश नलावडे समेत अन्य पदाधिकारी तथा नागरिक उपस्थित रहे।
सांसद नरेश म्हस्के के प्रयासों से भायंदर स्टेशन पर नए एस्केलेटर का शुभारंभ
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
