शिव जी की पूजा करने से सभी कार्य होते है पूर्ण आचार्य पं० बृजेन्द्र त्रिपाठी
*प्रभाकर त्रिपाठी*(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर– जनपद खीरी के अंतर्गत आने वाले तहसील निघासन के ग्राम पंचायत बरोठा निवासी पुरोहित आचार्य पंडित बृजेन्द्र त्रिपाठी लखनऊ नगर के मुंशी पुलिया मो० इंशाफ नगर मे यजमान संजय श्रीवास्तव (सापत्नीक) संध्या श्रीवास्तव पुत्र निखिल श्रीवास्तव के निवास स्थान पर सर्व कार्य सिद्धि,मनोवंक्षित फल प्राप्त हेतु आचार्य पंण्डित बृजेन्द्र त्रिपाठी, सहयोगी शास्त्री प्रभाकर त्रिपाठी ने वेदमंत्र उच्चारण करते हुए श्रावण माह मे भगवान शिव शंकर के प्रशांन्नार्थ दुग्धाभिषेक करते हुए रूद्राष्टाध्यायी पाठ का पाठन किया। साथ ही आचार्य बृजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि भगवान शिव का पूरा परिवार पूज्य हैं। यह सभी मनोकामनाओ पूर्ण और मनोवंक्षित फल एवं मृत्यु पर विजय प्राप्त करने के लिए महामृत्युञ्जय जाप और रूद्राभिषेक का पाठ किया जाता हैं।जिसके लिए श्रावण माह विशेष कहा गया है। पूजन करने से सभी पापों की मुक्ति और मन को शान्ति मिलती हैं।

