धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सराय ज्ञानचंद गांव में खंभे से टूटे बिजली का केबल जोड़ने गए परिवार पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। इसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। क्षेत्र के सराय ज्ञानचंद गांव में बुधवार की रात में छेदीलाल सरोज का बिजली का केबल खंभे से टूट गया। छेदीलाल अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ टूटे केबल को जोड़ने गए थे। इसी समय गांव के विनोद कुमार अपने परिवार के संदीप और विपिन के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छेदीलाल को केबल जोड़ने से रोक दिया। जब छेदीलाल ने विरोध जताया तो विनोद कुमार, संदीप और विपिन ने लोहे की रॉड व लाठी डंडे से छेदीलाल के परिवार पर हमला कर दिया। हमले से मीरा देवी (41), छेदी लाल (46) और संगीता (33) घायल हो गई। छेदीलाल का सिर फट गया। मारने पीटने के बाद में सभी हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी चोरसंड भेजवाया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि घायल छेदीलाल की तहरीर पर विनोद कुमार व संदीप के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
महिला समेत तीन लोग घायल, मनबढ़ों ने की पिटाई

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- Barabanki Arya Hospital: फ्रैक्चर ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया घेराव—जांच की मांग
- सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के लिए आवेदन की समय सीमा ३० अक्टूबर तक : मंगल प्रभात लोढ़ा
- महाराष्ट्र के राज्यपाल जेडी वर्मा से मिले डॉ. योगेश दुबे, सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा
- साहित्यिक संस्था कोशिश की काव्यगोष्ठी संपन्न
- JIWO बाजार का भव्य आयोजन संपन्न, डॉ मंजू लोढ़ा और ईशा देओल ने किया उद्घाटन
