By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: JIWO बाजार का भव्य आयोजन संपन्न, डॉ मंजू लोढ़ा और ईशा देओल ने किया उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > JIWO बाजार का भव्य आयोजन संपन्न, डॉ मंजू लोढ़ा और ईशा देओल ने किया उद्घाटन
ताज़ा ख़बरें

JIWO बाजार का भव्य आयोजन संपन्न, डॉ मंजू लोढ़ा और ईशा देओल ने किया उद्घाटन

Anam Fatima
Last updated: October 19, 2026 9:30 pm
Anam Fatima
3 hours ago
Share
JIWO बाजार का भव्य आयोजन संपन्न, डॉ मंजू लोढ़ा और ईशा देओल ने किया उद्घाटन
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। दक्षिण मुंबई के नाना चौक स्थित शारदा स्कूल में जैन इंटरनेशनल वुमेन ऑर्गनाइजेशन (JIWO) के साउथ मुंबई चैप्टर की ओर से आयोजित ‘JIWO बाजार’ का भव्य आयोजन शनिवार, 17 अक्टूबर को दक्षिण मुंबई में संपन्न हुआ। महिलाओं को अपने हुनर, उत्पादों और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस एग्जिबिशन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन JIWO की अध्यक्ष श्रीमती मंजूबेन लोढ़ा एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल के हाथों किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा़ ,बॉलीवुड अभिनेत्री स्मिता जयकर और अपूर्वा मित्तल भी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन के पश्चात मंजूबेन लोढ़ा और ईशा देओल ने एग्जिबिशन में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों एवं काउंटरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों से बातचीत कर उनके उत्पादों, व्यवसाय और कार्यों के बारे में जानकारी ली। स्मिता जयकर और अपूर्व मित्तल भी उनके साथ मौजूद रहीं और उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाया।

JIWO बाजार का भव्य आयोजन संपन्न, डॉ मंजू लोढ़ा और ईशा देओल ने किया उद्घाटन

‘शॉप, सपोर्ट और एम्पावर’ की भावना के साथ आयोजित इस बाजार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यापार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना, उनके उत्पादों को पहचान दिलाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा। ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने और नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

JIWO बाजार में महिला उद्यमियों ने अपने विभिन्न उत्पादों और रचनात्मक कार्यों को प्रदर्शित किया। अतिथियों की उपस्थिति और उनके प्रोत्साहन से स्टॉल संचालित करने वाली महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन के को-स्पॉन्सर वरुण हसमुखजी बाफना एवं परिवार (अमारी कैपिटल और श्री बाफना गोल्ड) के साथ श्रीमती मीना हसमुख बाफना के प्रति उनके महत्वपूर्ण सहयोग और प्रायोजन के लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब महिलाओं को सही मंच, प्रोत्साहन और सहयोग मिलता है, तो वे अपनी प्रतिभा के दम पर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव श्रीमती इंदिरा खिंवसरा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा मुणोत का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा, समस्त कार्यकारिणी समिति का भी अपूर्व योगदान रहा। संपूर्ण कार्यक्रम आचार्य भगवान श्री नयपद्मासागर जी महाराज साहेब एवं गुरुवया मयणा श्रीजी के आशीर्वाद से शुरू हुआ। महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को समर्पित JIWO बाजार का आयोजन इसी सकारात्मक सोच के साथ यादगार रहा। कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओ का समावेश रहा।

You Might Also Like

ज़िंदगीनामा…….!
नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
सुप्रीम कोर्ट में आज SIR याचिका की सुनवाई: वोट चोरी के आरोपों पर बड़ी परीक्षा
लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
अपना अरिहन्त कहूँ…..!
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बेस्टी एजुकेशन द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न बेस्टी एजुकेशन द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न
Next Article साहित्यिक संस्था कोशिश की काव्यगोष्ठी संपन्न साहित्यिक संस्था कोशिश की काव्यगोष्ठी संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Barabanki Arya Hospital: फ्रैक्चर ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया घेराव—जांच की मांग
  • सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के लिए आवेदन की समय सीमा ३० अक्टूबर तक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल जेडी वर्मा से मिले डॉ. योगेश दुबे, सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा
  • साहित्यिक संस्था कोशिश की काव्यगोष्ठी संपन्न
  • JIWO बाजार का भव्य आयोजन संपन्न, डॉ मंजू लोढ़ा और ईशा देओल ने किया उद्घाटन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up