नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर धान की बीजोत्पादन तकनीक से संबंधित पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ.सुरेश कुमार कन्नौजिया द्वारा किया गया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. रत्नाकर पांडेय ने किसानों को धान के बीज उत्पादन तकनीक, बीज की गुणवत्ता तथा बीज की उत्पादकता की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने से होने वाले लाभ के प्रति सजग किया। केंद्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. रूपेश सिंह ने किसानों का पंजीकरण करने के पश्चात् कृषकों को धान के प्रमुख कीट एवं रोग से बचाव के विषय को लेकर सुझाव दिया। वैज्ञानिक डॉ. हरिओम वर्मा ने मौजूद किसानों को प्राकृतिक खेती के आयामों पर विस्तृत चर्चा करतें हुए प्रमुख सुझाव दिए। इस दौरान किसानों के अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
धान की बीजोत्पादन तकनीक से पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण शुरू
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
