मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार दिनांक 26 नवंबर 2023 को आनलाइन वर्चुअल ब्रॉडकास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता मुंबई महानगरपालिका के सेवानिवृत्ति शिक्षाविद नरसिंह सिंह हैरान जौनपुरी ने की तथा मंच का संचालन संस्था के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी ने किया। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही,सीमा नयन,ममता राजपूत हीर,योगेश बहुगुणा योगी, धीरेंद्र वर्मा धीर ने किया।आमंत्रित साहित्यकारों में पुणे महाराष्ट्र से कवियत्री रेखा सिंह,श्रावस्ती उत्तर प्रदेश से डॉक्टर संज्ञा सिंह प्रगाथ, पुणे महाराष्ट्र से कवियत्री श्वेता मिश्रा तथा एकल काव्य पाठ के रूप में उपस्थित साहित्यकार अशोक विहार गुरुग्राम से नरेंद्र शर्मा खामोश बुलंद शहरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी सुंदर रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और अंत में संचालन कर रहे संस्थापक जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
नवकुंभ के आंगन में काव्यपुष्प की हुई वर्षा

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
- मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
- केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
- सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम: “अघोषित इमरजेंसी” में हिरासत वाले रविवार तक नहीं छोड़े गए तो फिर अनशन
