By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नारी सशक्तिकरण ने लिया निर्णय हृदयांगन के तत्वाधान में होगा शतचंडी महायज्ञ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > उत्तराखंड > नारी सशक्तिकरण ने लिया निर्णय हृदयांगन के तत्वाधान में होगा शतचंडी महायज्ञ
उत्तराखंड

नारी सशक्तिकरण ने लिया निर्णय हृदयांगन के तत्वाधान में होगा शतचंडी महायज्ञ

Akhand Rashtra
Last updated: September 6, 2023 8:55 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

देहरादून। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन मुंबई के द्वारा मनोनीत महिला कार्यकारिणी की बैठक दो दिन पूर्व हुई।यह मीटिंग देहरादून हरिशरण होम स्टे में हुई जहां राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ० विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू एवं उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजिका डॉ० अलका अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थीं।एक घंटे चली इस बैठक पर कई महत्वपूर्ण चर्चाएं हुई।‌ संस्था के नये सृजित पब्लिक डोमेन हृदयांगन वीथिका फेसबुक पटल एवं १८ नवंबर २०२३ से २७ नवंबर २०२३ को संस्थापक हृदयांगन के पैतृक निवास शुक्ला खेड़ा जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश में होने वाले शीतकालीन कार्यक्रम शतचंडी महायज्ञ आयोजन एवं २६ नवंबर को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की रुपरेखा निर्धारण पर विचार विमर्श किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि २५ फरवरी २०२३ को देहरादून में हुये अमर पुष्कर स्मृति साहित्य महोत्सव एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की देश के कोने-कोने में प्रशंसा हुई है। नवंबर में हो रहे शीतकालीन कार्यक्रम शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा तथा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन अपनी अलग ख्याति अर्जित करेगा। मीटिंग के दौरान ही आन लाइन संस्थापक विधु भूषण त्रिवेदी विद्यावाचस्पति ने मुंबई से बताया कि उक्त विशाल आयोजन के दौरान सामूहिक विवाह, रुद्राभिषेक,माता की चौकी,बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम एवं महिलाओं द्वारा गीत भजन संध्या आदि के भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिससे देश के कोने-कोने से साहित्यकार,कवि एवं विद्वतजन शामिल होंगे।नारी सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए संस्थापक ने कहा कि हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था में नारी सम्मान हमारी प्राथमिकता है और नारी शक्ति की प्रतीक डा० विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू के नेतृत्व में हृदयांगन संस्था चहुंमुखी विकास कर रही है। सनातन धर्म में नारी को देवी का स्थान दिया गया है, इसी विचार धारा को मानते हुए संस्था द्वारा आयोजित शतचंडी महायज्ञ समाज में नयी चेतना लायेगा।राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजिका डा० अलका अरोड़ा ने अध्यक्ष महोदया एवं संस्थापक को हृदयांगन वीथिका फेसबुक की बधाई देते हुए संस्था के शीतकालीन भव्य आयोजन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश: पांच लोगों की दुखद मृत्यु, बचाव कार्य जारी
कांवड़ यात्रा: उत्तराखंड में सख्त नियम
*उपराष्ट्रपति धनखड़ के सीने में दर्द उठाः उत्तराखंड में पूर्व सांसद के गले लगकर रोए, तबीयत बिगड़ी तो जवानों ने संभाला…*
लोनी में धूमधाम से मनाया उत्तराखंड स्थापना दिवस,
उत्तराखंड में गंगा नदी में बाढ़ का खतरा गहराया, प्रशासन अलर्ट पर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर लल्लन तिवारी से मिले मदनलाल कटारिया
Next Article शिक्षक दिवस पर शिक्षक श्री अवार्ड से सम्मानित हुए जयशंकर दुबे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up