By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अखिल भारतीय महिला आश्रम का 80 वां स्थापना दिवस संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > उत्तराखंड > अखिल भारतीय महिला आश्रम का 80 वां स्थापना दिवस संपन्न
उत्तराखंडराज्य

अखिल भारतीय महिला आश्रम का 80 वां स्थापना दिवस संपन्न

Digital Desk - Lucknow
Last updated: July 3, 2025 11:14 pm
Digital Desk - Lucknow
12 months ago
Share
अखिल भारतीय महिला आश्रम का 80 वां स्थापना दिवस संपन्न
SHARE

देहरादून । अखिल भारतीय महिला आश्रम देहरादून के 80 वें स्थापना दिवस एवं वेद प्रचारण महायज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा,शालीनता एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह दिवस न केवल संस्था की चार दशकों की तपस्वी यात्रा का उत्सव था अपितु वेद-संस्कृति के प्रचार व प्रसार का भी दिव्य संकल्प भी है।इस पुण्य अवसर पर हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था मुंबई एवं ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था देहरादून को सादर आमंत्रित किया गया।संस्था ने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए खाद्य सामग्री के सहयोग द्वारा आयोजन में सहभागिता कर आत्मिक संतोष और सौभाग्य का अनुभव किया।संस्थाये सामाजिक दायित्वों के निर्वाह में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रहती है।इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’,श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ एवं श्रीमती रेखा जोशी ने संस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए आश्रम की बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। तीनों विभूतियों ने सम्मान-सत्र के अंतर्गत बालिकाओं को सम्मानित किया और उनके सांस्कृतिक कौशल की मुक्तकंठ सराहना की।डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’ ने बालिकाओं को स्नेहाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुतियों द्वारा बालिकाओं को शुभाशीष प्रदान किया।श्रीमती रेखा जोशी ने काव्य-पाठ के माध्यम से सृजन,सेवा एवं संस्कृति का प्रखर संदेश समाज को दिया।बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य,संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनमानस को आनंद-सुधा से आप्लावित कर दिया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल संस्कार व आत्मबल का सिंचन होता है, अपितु यह शिक्षिकाओं, सेविकाओं व समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम की प्रभावी परिणति भी है।80 वें स्थापना महोत्सव एवं वेद प्रचारण यज्ञोत्सव धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक सान्निध्य का अनुपम संगम बनकर सबके हृदयों में अमिट छाप छोड़ गया।अखिल भारतीय महिला आश्रम के समस्त पदाधिकारीगण, व्यवस्थापक,सेवाव्रती शिक्षकगण तथा समर्पित सहयोगियों को विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ने हृदय से साधुवाद प्रेषित किया और कहा कि जिनके सतत प्रयासों से यह आयोजन आध्यात्मिकता, सेवा और संस्कार की सजीव अभिव्यक्ति बन सका।हमारी संस्थाओं का यह सतत प्रयास रहेगा कि समाज के उत्थान में अपना सक्रिय योगदान देते रहें। भविष्य में हम बालिकाओं की लेखन क्षमता, पुस्तक प्रेम और वैचारिक विकास हेतु विशेष गतिविधियाँ संचालित करेंगे, जिससे वे आत्मविश्वास और सृजनशीलता के साथ समाज को एक नवीन आयाम प्रदान कर सकें।

You Might Also Like

नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
युवती के साथ युवक हुआ हुआ फरार
म्हाडा का अजब कारभार ,म्हाडा की जगह पर एसआरए
अशोक दुबे उत्तर भारतीय समाज के गौरव : उदयप्रताप सिंह
विवेकानंद पुस्तकालय में 21 प्रशिक्षुओं ने किया कार्यभार ग्रहण 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्रियदर्शनी संकुल की दुर्दशा को लेकर भाजपा के विधायकों और नगरसेवकों पर भड़की जनता प्रियदर्शनी संकुल की दुर्दशा को लेकर भाजपा के विधायकों और नगरसेवकों पर भड़की जनता
Next Article घाटकोपर में आयोजित की गई रुग्ण मित्र स्नेह संवाद कार्यशाला घाटकोपर में आयोजित की गई रुग्ण मित्र स्नेह संवाद कार्यशाला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up