By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पति-पत्नी को सांप ने काटा, एक घंटे के अंदर दोनों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पति-पत्नी को सांप ने काटा, एक घंटे के अंदर दोनों की मौत
उत्तर प्रदेशराज्य

पति-पत्नी को सांप ने काटा, एक घंटे के अंदर दोनों की मौत

Omkar Tripathi
Last updated: June 22, 2025 5:04 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
पति-पत्नी को सांप ने काटा, एक घंटे के अंदर दोनों की मौत
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मौत की खबर सुनते ही घर में छा गया मातम 

शाहगंज(जौनपुर)। जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव में सांप के काटने से पति-पत्नी की एक साथ मौत हो गई। दोनों घर में पलंग पर सोए थे। रात में सांप ने काट लिया। 4:00 बजे भोर में महिला की तबीयत बिगड़ी। उसने घर वालों को जगाया। घर वाले अस्पताल लेकर भागे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घर पहुंचे तो उसके पति की तबीयत बिगड़ चुकी थी। घर वाले ने अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही पति के भी मौत हो गई। पूरा मामला सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव का है।

मृतक की पहचान दिनेश (50) और उनकी पत्नी सोना (47) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

मजदूरी का कर थे काम

ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश पट्टी नरेंद्रपुर में ही एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करते थे। उनके अलावा घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे गुड़िया और बेटा प्रियांशु हैं। बेटी की शादी करनी है। बेटा कई दिन से बीमार था। कल रात को अचानक शोर सुनकर हम लोग जागे।

बाहर आकर देखा दिनेश की पत्नी की तबीयत सही नहीं थी। पड़ोसी इकट्ठा हो गए। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हम घर पहुंचे तो दिनेश की भी तबीयत बिगड़ चुकी थी। उसे गांव वाले लेकर पटैल के एक निजी अस्पताल में पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने जांच के बाद रेफर कर दिया। हम लोग दिनेश को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन बचा नहीं सके। एक घंटे के अंदर पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में मातम छा गया।

घर की स्थिति ठीक नहीं

दिनेश की माली स्थिति ठीक नहीं है मजदूरी करके घर चलाता था। परिवार पिछले 1 साल से काफी परेशान है। कुछ दिन पहले ही उनके बड़े भाई महेंद्र और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। छोटा बेटा बहुत बीमार है।

चौकी प्रभारी प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

जो भक्तों के पापों को हरण कर ले, वही हरि हैं – कुणाल महाराज
जौनपुर में अपराधियों पर लगाम लगाने में प्रशासन नाकाम: महेंद्र यादव
पी एस श्री नाथूपुर में हुआ समर कैंप का समापन 
योगी जी के जन्मदिवस पर केक काटकर, बांटी गई ट्राई साईकिल
एनपीएस यूपीएस के विरोध में मजिस्ट्रेट को सोपा ज्ञापन, शिक्षकों कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में खोला मोर्चा
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article अद्विक पाठक को मिला प्रथम पुरस्कार  अद्विक पाठक को मिला प्रथम पुरस्कार 
Next Article विधायक की पहल पर 23 जून को बदलापुर बस स्टेशन पर संविदा चालकों की भर्ती कराई जाएगी विधायक की पहल पर 23 जून को बदलापुर बस स्टेशन पर संविदा चालकों की भर्ती कराई जाएगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up