मुंबई। महानगर में चल रहे गणेश उत्सव में जहां पत्रकार दूसरों की खबरें कवरेज करने में व्यस्त हैं, वहीं नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बोरीवली पूर्व स्थित अपने आवास पर सात दिनों के लिए गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की है। पूरा परिवार गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में लगा हुआ है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ-साथ पत्रकार भी उनके यहां पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर रहे हैं। आज मुंबई पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे,आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, लोकगायक सुरेश शुक्ल, एड आरपी पांडेय, विजय सिंह, रामसुरेश सिंह, सुधाकर सिंह बिसेन, सुनील पांडे ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। इसके पहले वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश मिश्रा, पत्रकार विनोद यादव, पत्रकार दिनेश सिंह, पत्रकार अनिल पांडे, पत्रकार अभिषेक पांडे समेत अनेक पत्रकारों ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पत्रकारों के अलावा बड़ी संख्या में राजनीति से जुड़े लोगों और समाजसेवियों ने यहां आकर बप्पा का आशीर्वाद लिया।
पत्रकार राजकुमार सिंह के यहां गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचे पत्रकार

अपनी भाषा चुने।
Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
- मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
- केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
- सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम: “अघोषित इमरजेंसी” में हिरासत वाले रविवार तक नहीं छोड़े गए तो फिर अनशन
