कल्याण। समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय पहचान बनाने वाले पंडित रामसकल इंग्लिश हाई स्कूल के संचालक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव व हिंदीभाषी प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र राज्यप्रमुख पारसनाथ तिवारी को USA की शेडर ब्रोक यूनिवर्सिटी ने वोकोली गार्डन एंड रिसार्ट नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पीएचडी ( डॉक्टर ऑफ सोशल वर्क ) की मानद डाक्टरेट डिग्री से सम्मानित किया। इस उपाधि के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मिo कमल वधावान एमडी ऑफ वाधवान अवार्ड कौंसिल इंडिया,श्रीमती पुष्पा जिंदल, डॉ शिवकुमार उपाध्याय,स्वामी चन्द्रदेव महराज, डॉ हरेंद्र गर्ग, मनीष गुप्ता, श्रीमती मनीषा डलहौजी समेत दिल्ली शहर के सामाजिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक क्षेत्र कई गणमान्य उपस्थित होकर डॉ तिवारी को बधाई दिये । ज्ञात हो कि श्री तिवारी यात्री सेवा सुविधा संघठना, उत्तर भारतीय एकता मंच, नागरिक लोकाधिकार संरक्षण मंच के माध्यम से समाज की लड़ाई लड़ते चले आ रहे हैं। डॉ पारसनाथ तिवारी को डाक्टरेट की डिग्री मिलने पर सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक क्षेत्र के अनेक लोगों ने फोन कर शुभकामना दी है।
पारसनाथ तिवारी मानद डाक्टरेट उपाधि से सम्मानित

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
