–विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा: बक्शा थाना क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में करीब 35 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर जान दे। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिए। उक्त गांव निवासी राजेन्द्र गौतम परदेश रहकर जीविकोपार्जन करता था। राजेन्द्र इधर बीच घर आया था। सोमवार की शाम पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर के कमरे में रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर जान दे दिया। सुबह देर तक कमरा न खुलने पर परिजन कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटकता दिखा। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। आस पड़ोस के लोगो की मदद से परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए वगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नही है।

