गौराबादशाहपुर। केराकत हाईवे पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि रविवार को दोपहर में तीन बजे चंदवक थाना क्षेत्र के मुकुरीपुर गांव निवासी संदीप अपनी बाइक पर पीछे कुछ सामान बांधकर जौनपुर शहर के तरफ जा रहा था। तीन बजे के करीब जैसे ही बाइक सवार गजना गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार संदीप (29) घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुच गयी। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी चोरसंड भिजवाया। सीएचसी के चिकित्सकों ने घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार संदीप के बाए पैर में और नाक में ज्यादा चोट आई है। वही टक्कर मारने वाला अज्ञात पिकअप चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

