By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पुण्यतिथि पर याद किए गए साहित्य वाचस्पति श्रीपाल क्षेम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पुण्यतिथि पर याद किए गए साहित्य वाचस्पति श्रीपाल क्षेम
उत्तर प्रदेशराज्य

पुण्यतिथि पर याद किए गए साहित्य वाचस्पति श्रीपाल क्षेम

Omkar Tripathi
Last updated: August 27, 2025 12:15 am
Omkar Tripathi
6 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। साहित्य वाचस्पति कविवर श्रीपाल क्षेम की पुण्यतिथि पर लाइन बाजार स्थित विकलांग पुनर्वास केंद्र में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रूपसेवा संस्थान के प्रबंधक पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर कविवर क्षेम के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में बीएचयू के समाजशास्त्र के आचार्य एवं उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाते हुए कहा कि कवि की कृतियाँ समाज का मार्गदर्शन करती हैं और कवि को कालजयी बना देती हैं।

इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष और श्रीपाल सिंह क्षेम के सुपुत्र शशिमोहन सिंह क्षेम ने अपने पिता का संस्मरण सुनाया और कहा कि वे अद्भुत प्रतिभा के धनी थे।कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने उपस्थित कवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जमदग्निपुरम की यह मिट्टी साहित्य सृजन के लिए बहुत उर्वरा है अतः इस उर्वरा भूमि के उर्वरत्व का लाभ उठाना चाहिए।कविवर क्षेम अपनी कृत्यों से सदा अमर रहेंगे क्योंकि कवि मरते नहीं वे अपनी शब्दब्रह्म रूपी कृतियों के सृजन करने के कारण अमर हो जाते हैं।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात द्वितीय सत्र में काव्यपाठ का आयोजन किया गया।कवयित्री काजल पाठक की प्रस्तुति ‘बाबा तेरी लाड़ली बिन तेरे ब्याही जाएगी’ ने माहौल के संवेदना से भर दिया।कवयित्री विभा त्रिपाठी की रचना ‘छेड़ तू वीणा के तार’ तो सहृदयों के ह्रृदय तक प्रविष्ट हो गई।प्रतापगढ़ से आए वीररस के कवि डॉक्टर रणजीत सिंह ने जग है एक नाट्यशाला के द्वारा ओज का भाव भर दिया।अखिलानंद पांडये,फूलचंद भारती,सूर्यभान उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को झुमा दिया।मानस हंस प्रोफेसर आरपी ओझा ने तो महफ़िल में चारचाँद लगा दिया और भक्तिमय वातावरण में उपस्थित जनसमूह को सराबोर कर दिया।

इस कार्यक्रम में पुस्तक कुटीर के अधिष्ठाता पंडित रामदयाल द्विवेदी, पत्रकार देवी सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयासागर राय, दयासागर सिंह,राजेन्द्र सिंह,प्रोफ़ेसर भारतेंदु मिश्र,एडवोकेट गौरीशंकर मिश्र एवं ओमप्रकाश दुबे,लोकेश यादव,बेहोश जौनपुरी, डॉक्टर पीपी दुबे एवं डॉक्टर रामजी तिवारी आदि ने ने पुष्पांजलि अर्पित कर कविवर क्षेम को श्रद्धांजलि अर्पित किया

पूर्व सांसद हरिवंश,विधायक पुत्र रमेश सिंह समेत 3 की गिरफ्तारी का वारंट जारी
डॉ अनिल शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
आदर्श शिक्षक गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए योगेश पांडे
नरेंद्र मेहता को लेकर मतदाताओं में उत्साह, उत्तर भारतीयों के साथ-साथ जैन और मारवाड़ी समाज का समर्थन
जनपद स्तरीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का हुआ आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गणेशोत्सव में कोकणवासियों के लिए संजय उपाध्याय ने 80 बसों को किया रवाना
Next Article मेघदूत साहित्यिक संस्था का तीसरा वार्षिकोत्सव मेघ मल्हार सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up