By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: संगठित मतदान से ही होगा उत्तर भारतीय मतदाताओं की ताकत का फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > संगठित मतदान से ही होगा उत्तर भारतीय मतदाताओं की ताकत का फैसला
महाराष्ट्रराज्य

संगठित मतदान से ही होगा उत्तर भारतीय मतदाताओं की ताकत का फैसला

Digital Desk - Lucknow
Last updated: November 1, 2024 1:41 pm
Digital Desk - Lucknow
2 years ago
Share
संगठित मतदान से ही होगा उत्तर भारतीय मतदाताओं की ताकत का फैसला
SHARE

अपनी भाषा चुने।

– शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

मुंबई। महानगर में रहने वाले लाखों उत्तर भारतीय मतदाताओं की ताकत का फैसला जीतने वाले उत्तर भारतीय प्रत्याशियों की संख्या पर निर्भर होगी। मुंबई के विभिन्न विधानसभाओं पर गौर करें तो कमोबेश सभी राजनीतिक दलों ने उत्तर भारतीय समाज के लोगों को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि मुंबई के उत्तर भारतीयों का संगठित वोट बड़ी ताकत बन सकता है। मुंबई में चुनाव लड़ रहे कम से कम 7 से 8 ऐसे उत्तर भारतीय प्रत्याशी हैं, जिन्हें उत्तर भारतीय मतदाताओं का एकमुश्त वोट मिला तो उन्हें विधायक बनने से कोई नहीं रोक सकता। परंतु इसके साथ यह भी सच है कि भारी संख्या में होने के बावजूद उत्तर भारतीय मतदाता संगठित नहीं रहा। जाति और धर्म इसमें बहुत बड़ी रुकावट रही। महाराष्ट्र में कांग्रेस के शासनकाल की बात करें तो उत्तर भारतीय मतदाताओं का उसे संगठित मत मिलता था। यही कारण था कि आज भी कांग्रेस शासन काल को उत्तर भारतीय नेताओं का स्वर्णिम काल कहा जाता है। उस दौर में उत्तर भारतीय नेताओं को सम्मान के साथ-साथ मंत्रिमंडल में भी जगह मिली। रामनाथ पांडे, रमेश दुबे, चंद्रकांत त्रिपाठी , कृपाशंकर सिंह जैसे अनेक उत्तर भारतीय नेताओं को पद के साथ-साथ बड़ा सम्मान भी मिला। क्षेत्रीय पार्टियों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ उत्तर भारतीय मतदाता भी अपनी अपनी जाति आधारित पार्टियों से जुड़ता चला गया। परिणाम स्वरूप संगठित उत्तर भारतीय समाज बिखरता चला गया। उत्तर भारतीय मतदाताओं के बिखराव के चलते उनके विधायकों की संख्या और उनके सम्मान दोनों में कमी आई। कांग्रेस सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह के अनुसार जब तक कांग्रेस महाराष्ट्र के विकास की सोच के साथ रही, उत्तर भारतीयों ने उसका साथ दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। 1996 के बाद समग्र महाराष्ट्र के विकास की सोच के साथ जमीन से जुड़कर काम कर रहे देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ महायुति की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय मतदाता पूरी तरह से संगठित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। भाजपा ने हमेशा उत्तर भारतीय समाज के हितों, संरक्षण तथा विकास की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि किसी भी कीमत पर उत्तर भारतीय मतों का बंटवारा न हो ताकि हमारी ताकत का अंदाजा लोगों को मिल सके।

You Might Also Like

भगवत गीता हिंदुओं का सर्वमान्य ग्रंथ – स्वामी नारायणानंद तीर्थ
PDA का एजेंडा चलाकर पार्टी की छवि धूमिल करने में लगे भाजपा नेता !
एयर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान तीन घंटे बाद मुंबई लौटी, कारण अस्पष्ट
नील गाय से टकराकर बाईक सवार पलटा साथ ही दो महिलाएं भी घायल
ब्लाक महराजगंज का ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आनंदाची दिवाली का उपहार पाकर खिल उठे 2800 जरूरतमंद परिवारों के चेहरे आनंदाची दिवाली का उपहार पाकर खिल उठे 2800 जरूरतमंद परिवारों के चेहरे
Next Article वरिष्ठ अधिवक्ता एड. शीतला पांडे का सम्मान वरिष्ठ अधिवक्ता एड. शीतला पांडे का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up