गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के विझवार सारंग गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके से चार युवकों को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि लाल चंद और प्रीतम नागर के घर के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर सोमवार को सुबह दस बजे प्रीतम, आकाश और प्रांजल ने मिलकर लाठी डंडे से लाल चंद को पीट दिया। जिससे लाल चंद 55 घायल हो गए। सूचना पर थाने के उप निरीक्षक विनोद शंकर फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए। पुलिस ने मौके से प्रीतम, आकाश सहित चार युवकों को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि लाल चंद की तहरीर पर विझवार सारंग गांव के आकाश, प्रीतम नागर, प्रांजल, अनुपम नागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारो युवकों का शांति भंग में पाबंद करते हुए चालान कर दिया गया है।

