आगरा। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने देर रात कमिश्नरेट के थाना प्रभारियों में फेरबदल कर दिया। काम में लापरवाही के चलते इंस्पेक्टर शाहगंज कुशल पाल सिंह और इंस्पेक्टर फतेहपुरसीकरी धर्मेंद्र दहिया को लाइन का रास्ता दिखाया है। वहीं कारगिल चौराहे पर लूट के दौरान ज्वैलर्स की हत्या करने वाले अमन से मुठभेड़ में साहस दिखाने वाले रुनकता चौकी प्रभारी गुरविंद्र को थाना बरहन का प्रभारी बनाया है।
भाइयों द्वारा सगे भाई की हत्या कर शव जलाने के प्रकरण मेंं फतेहपुरसीकरी थाना प्रभारी धर्मेंद्र दहिया की लापरवाही को मिडिया ने उजागर की थी। इसी तरह थाना शाहगंज प्रभारी के द्वारा पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई न करने की शिकायतें पुलिस आयुक्त को मिल रही थीं। शनिवार देर रात दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इंस्पेक्टर जगदीशुपरा आनंदवीर को इंस्पेक्टर फतेहपुरसीकरी बनाया गया है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

