जौनपुर। फरवरी माह के अन्त में 2 दिन पूरे नगर में व्यवसाइयों द्वारा एक मेला लगाया जाता है जिसे महामेला के नाम से जाना जाता है। मेले में लाखों लोग आधे रेट या छूट पर खरीददारी करने नगर में आते हैं। नगरवासी सहित जनपद के लगभग सभी क्षेत्रों से लोग आकर यहां पर अपने दैनिक वस्तुएं जैसे कपड़े, रजाई, गद्दा, घर की सामग्री आदि खरीदने पहुंचते हैं। बहुत ही गर्मजोशी से खरीददारी की जाती है। इस अपार भीड़ नगर के कोतवाली क्षेत्र में यह मेला लगाया जाता है। इसमें अधिकांश मेला बदलापुर पड़ाव से मछलीशहर पड़ाव, ओलन्दगंज, रूहट्टा, चहारसू चौराहे तक कोतवाली तक देखने को मिलता है। इस भीड़ में लूटपाट या अप्रिय घटना न होने पाये, इसके लिए कोतवाली अंतर्गत आने वाली लगभग सभी चौकी थाने के आरक्षी, उपनिरीक्षक, निरीक्षक के साथ यातायात विभाग के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी और गार्ड लगाए जाते हैं। देखा गया कि सरायपोख्ता चौकी प्रभारी सुनील यादव, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा, सुनील तिवारी मयफोर्स इस भीड़ में संघन चेकिंग अभियान करते देखे गये। वहीं सत्यानन्द तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, मो. आजम, अजीत कुमार, जुल्फिकार सहित अन्य आरक्षी, गार्ड, यातायात विभाग, आरक्षी कमलेश सैनी, राजकुमार, विनय सिंह, सुधा, विद्यावती सहित तमाम लोग पूरे मेले में गश्त करते नजर आये।
जौनपुर महामेला में उमड़ा भारी भीड़ ,चौकी प्रभारी, यातायात, मयफोर्स रहे मुस्तैद

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
