By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *पुलिस लाइन से शाही किले तक 13 अगस्त 2025 को प्रातः 08:00 बजे से निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा रैली*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *पुलिस लाइन से शाही किले तक 13 अगस्त 2025 को प्रातः 08:00 बजे से निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा रैली*
उत्तर प्रदेशराज्य

*पुलिस लाइन से शाही किले तक 13 अगस्त 2025 को प्रातः 08:00 बजे से निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा रैली*

Omkar Tripathi
Last updated: August 13, 2025 12:13 am
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

*हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक होगा आयोजित*

जौनपुर | शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। 

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित होना है, जिसके अंतर्गत कल 13 अगस्त 2025 को प्रातः 8:00 बजे से पुलिस लाइन से शाही किले तक ऐतिहासिक और विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टीडी इंटर कॉलेज, जनक कुमारी इंटर कॉलेज, अशोक इंटर कॉलेज, राजा डीएम शिया इंटर कॉलेज, मो0 हसन इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अधिकारी कर्मचारीगण आम जनमानस सहित लगभग 25 हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। 

रैली को 5 सेक्टर में बांटा गया है- रिजर्व पुलिस लाइन से थाना लाइन बाजार तक, थाना लाइन बाजार से अंबेडकर तिराहा तक, अंबेडकर तिराहा से जोगियापुर पुल तक, जोगियापुर पुल से सद्भावना पुल तक तथा सद्भावना पुल से शाही किला तक, जिसके लिए मजिस्ट्रीयल ड्यूटी भी लगाई गई है जो रैली के दौरान उपस्थित रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रैली के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था, ओआरएस घोल, आदि की व्यवस्था कराने, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साफ सफाई कराने, यातायात निरीक्षक को ट्रैफिक व्यवस्था हेतु प्रबंधन करने के निर्देश देने के साथ ही अन्य अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी तथा मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से हम शहीदों की शान में तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने सभी से अपील किया कि इस तिरंगा रैली में प्रतिभाग कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं तथा 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा प्रदर्शित करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, परियोजना निदेशक के के पांडे, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जौनपुर में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
शीर्षक: राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी उन्नाव में अवैध पशु तस्करी रोकने के लिए प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
जय भवानी, जय राणा सांगा के नारों से गूंजा जौनपुर
नेशनल हाइवे-135 पर गड्ढे बने हादसों के कारण
प्रबोधन कुर्ला स्कूल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास से संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article देशभक्ति के तरानों से गूंजा सभागार
Next Article धान की बीजोत्पादन तकनीक से पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up