By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading:  पोषण एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश >  पोषण एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
उत्तर प्रदेशराज्य

 पोषण एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

Omkar Tripathi
Last updated: June 3, 2025 2:17 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
 पोषण एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
SHARE

जौनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर तैनात विषय वस्तु विशेषज्ञ गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. प्रगति यादव ने समूह की महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि किचन गार्डन वह स्थान है जहाँ परिवार अपनी दैनिक जरूरत की सब्जियाँ स्वयं उगाते हैं। यह घर के आँगन, छत, बालकनी या खेत के एक कोने में आसानी से किया जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य ताजी, सस्ती और विषरहित सब्जियाँ प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से घर में उगाई गई जैविक सब्जियाँ रासायनिक रहित होती हैं जिससे कैंसर, हार्मोन असंतुलन जैसी बीमारियों से बचाव होता है। पालक, मेथी, धनिया जैसी हरी सब्जियाँ विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर का अच्छा स्रोत होती है। डॉ. प्रगति ने कहा कि बागवानी मानसिक तनाव को कम कर सकारात्मकता ऊर्जा बढ़ाती है। किचन गार्डन बनाने की विधि बताते हुए जानकारी दिया कि सबसे पहले धूप वाली जगह चुनें जहां दिन में करीब 4 से 6 घंटे धूप मिल सके। साथ ही मिट्टी में जैविक खाद से तैयार उपजाऊ मिट्टी हो। पानी की उचित प्रबन्धन निकासी और बूंद सिंचाई पद्धति अपनाएं। उन्होंने कीट नियंत्रण में नीम तेल, गोमूत्र, जैविक खादों का उपयोग करें आवश्यक बताया। साथ ही आगे कहा कि मौसम के अनुसार भिंडी, लौकी, टमाटर, पालक, मटर, गाजर, खीरा, तरबूज, परवल आदि सब्जी आसानी से तैयार की जा सकती है। छत के आँगन में किनारों पर पालक व मेथी गमलों में टमाटर मिर्च लताओं में लौकी तोरई, गाजर व मूली सीधे मिट्टी में लगाई जा सकती हैं। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कनौजिया ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि किचन गार्डन एक सरल, लेकिन प्रभावशाली उपाय है जो ग्रामीण भारत में पोषण, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है। प्रत्येक घर में इसकी स्थापना एक स्वस्थ और स्वच्छ भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

देशभक्ति के तरानों से गूंजा सभागार
नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
देवेश ठाकुर की प्रथम पुण्य स्मृति पर पुस्तक लोकार्पण और परिचर्चा
गोपाल खेमका हत्याकांड में एक आरोपी विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर
सड़क हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भाजपा सरकार कर रही है संविधान को कमजोर  भाजपा सरकार कर रही है संविधान को कमजोर 
Next Article तीन घंटे तक रुकी रही ट्रेन! काशी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप,  तीन घंटे तक रुकी रही ट्रेन! काशी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up