By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
महाराष्ट्रराज्य

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Digital Desk - Lucknow
Last updated: May 14, 2025 5:59 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
SHARE

अपनी भाषा चुने।

भायंदर।सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय शिवसेना अल्पसंख्यक विभाग के मीरा-भायंदर विधानसभा प्रमुख तथा नाना नानी सुलभ जीवन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सलमान हाशमी द्वारा शिवसेना के प्रमुख नेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, परिवहन मंत्री, ओवला-माजीवाड़ा के विधायक व मीरा-भायंदर संपर्क प्रमुख प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन में गोल्डन नेस्ट स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ 250 से अधिक जरूरतमंदों ने लिया। नेत्र जांच शिविर में शिवसेना के जिला प्रमुख राजू भोईर, महिला जिला संगठक निशा नार्वेकर, मीरा-भायंदर विधानसभा प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह, ओवला-माजीवाड़ा विधानसभा प्रमुख डाॅ सचिन मांजरेकर समेत तमाम प्रमुख पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर आयोजक सलमान हाशमी के सामाजिक कार्यों की सराहना कर शिविर का लाभ लेने वालों की हौसला आफजाई की। सलमान हाशमी ने कहा कि जनसेवा ही हमारा मिशन है, जिसके लिए हम आजीवन समर्पित हैं। गौरतलब हो कि पिछले दो दशकों से नाना नानी सुलभ जीवन संस्था की स्थापना कर इस संस्था के जरिए सलमान हाशमी बुजुर्गों, बेसहारा, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों, गरीब जरूरतमंदों को मुफ्त राशन वितरण, गरीब रोगियों की मेडिकल सहायता, जरूरतमंद विद्यार्थियों को नोटबुक तथा शैक्षणिक सामग्री का वितरण, समय-समय पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन समेत तमाम जनकल्याणकारी कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। शिवसेना अल्पसंख्यक विभाग के मीरा-भायंदर विधानसभा प्रमुख के रूप में वोटर कार्ड, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, ई-श्रम कार्ड बनवाने के साथ ही परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन व सहयोग से केंद्र तथा महाराष्ट्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सलमान हाशमी अपनी टीम के साथ अधिकाधिक व समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति तक पहुंचाने में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। कोरोना संकट काल में सलमान हाशमी द्वारा किए गए जनहितार्थ कार्यों तथा योगदान की सराहना आज भी शहर वासियों द्वारा की जाती है। शिविर को सफल बनाने में शाहिद हाशमी, इस्माईल अली खान, आजम खान, हाफिज शेख, शेर मोहम्मद हाशमी, पवन यादव, जगदीश सिंह, नसीम हाशमी, सुभाष मिश्रा, अहमद हाशमी, सचिन शेट्टी, राशिद हाशमी, अजय सिंह, विपिन दुबे, विनय मिश्रा, गणेश चौहान, संजय सिंह, डॉ संजय तिवारी, जोगिंदर निषाद, मोहन शर्मा आदि का सहयोग रहा।

You Might Also Like

वरिष्ठ समाजसेवी शारदा प्रसाद सिंह का श्री सिद्धिविनायक मंदिर में सम्मान 
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने दिया वक्तव्य
जीवन गौरव सारस्वत सम्मान से सम्मानित की गई डॉ अलका पांडे
ज्ञानेन्द्र रावत, संजीव यादव एवं तरुण कुमार दिल्ली में सम्मानित किए गए 
जब खुद का पसीना निकला तो जागा सिस्टम: एटा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या को 5वीं मंजिल तक चढ़नी पड़ी सीढ़ियां, बंद मिलीं लिफ्टें!
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article एक शाम माँ के नाम काव्य सभा संपन्न एक शाम माँ के नाम काव्य सभा संपन्न
Next Article शैक्षणिक परिसर में वोक-जिहादी मानसिकता की घुसपैठ खतरनाक शैक्षणिक परिसर में वोक-जिहादी मानसिकता की घुसपैठ खतरनाक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up