खेतासराय।क्षेत्र के लखमापुर गांव के साहुल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के रहस्य से पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साहुल की मौत नार्मल बताया गया है।लखमापुर निवासी 24 वर्षीय साहुल पुत्र स्व.संतलाल की लाश 26 अप्रैल की सुबह घर के निकट नहर की पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। परिवार वाले साहुल की हत्या का आरोप लगा रहे थे। साहुल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। इस बीच पुलिस हर पहलू पर पर जांच पड़ताल कर रही थी। दो दिन पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो गया कि साहुल की हत्या नहीं हुई थी। पुलिस घटना के दिन भी पुलिया से गिरने पर मौत की आशंका जता रही थी। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नार्मल है। रिपोर्ट से कोई घटना प्रतीत नहीं हो रही है।

