By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सड़क दुर्घटनाओं में युवक व महिला की गई जान, चार गंभीर घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सड़क दुर्घटनाओं में युवक व महिला की गई जान, चार गंभीर घायल
उत्तर प्रदेशराज्य

सड़क दुर्घटनाओं में युवक व महिला की गई जान, चार गंभीर घायल

Digital Desk - Lucknow
Last updated: May 3, 2025 2:05 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक व महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कनऊ खास निवासी 28 वर्षीय ज्ञान प्रकाश यादव केराकत के समोगरपुर निवासी अपने मित्र 22 वर्षीय लालू यादव के साथ गुरुवार की शाम बाइक से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में अपने किसी मित्र के घर दावत में आए थे। लौटते समय रात लगभग 11 बजे मल्हनी-जौनपुर मार्ग पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ही पाल्हामऊ गांव के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही कार की तेज रोशनी से अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क किनारे खड्ड में गिर गए। चीख-पुकार सुनकर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने ज्ञान प्रकाश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। लालू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर पाकर हताहत युवकों के स्वजन आ गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की।उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कटाहित खास गांव निवासी राहुल वनवासी अपनी 28 वर्षीय पत्नी रेशमी देवी के साथ शुक्रवार को बाइक से किसी कार्य से तेजी बाजार आए थे। दोपहर लगभग एक बजे घर लौटते समय तेजी बाजार थाना के राजेपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी पिकअप के खुले गेट से टकरा जाने से बाइक सवार दंपती गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर कुचल जाने से ने रेशमी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष तेजी बाजार दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई। एक अन्य हादसा जफराबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास हुआ।जलालपुर क्षेत्र रामदत्तपुर निवासी अजय चौहान, श्यामराज चौहान व संतोष चौहान बाइक से बेलांव की तरफ से घर लौट रहे थे। शिवपुर में नहर पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे मैजिक वाहन से टक्कर हो गई। तीनों बाइक सहित गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने मैजिक चालक ग्रेटर नोएडा दादरी गाजियाबाद निवासी सागर कुमार को वाहन सहित पकड़ लिया।

You Might Also Like

महान सिंगर अगम कुमार निगम और रफीक राजा को अवार्ड 
कवियत्री नीतू व्यास की पुस्तक ‘निरंतर चलना होगा’ की हुई समीक्षा
नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ साप्ताहिक काव्यांजलि
लखनऊ ड्रीम्स डेब्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से यह सूचना दी जाती है कि निम्नलिखित कर्मचारियों की पहचान पत्र (ID कार्ड) खो गए हैं:
9 वर्षीय बच्चे के साथ हुआ दुष्कर्म
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई साहुल की हत्या की पुष्टि
Next Article आर्थिक तंगी के कारण दंपत्ति ने खाया सल्फास, स्थिति नाजुक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up