सत्यम शुक्ला (अखंड राष्ट्र)
जौनपुर (नरवारी), 14 जुलाई 2025 किसानों की खुशियों का आकाश तब और चमक उठा, जब ग्राम प्रधान राजन यादव ने अपनी टीम के साथ गांव की नहर की सफाई शुरू करवाई। लंबे समय से नहर की सफाई न होने के कारण पानी का प्रवाह रुक गया था, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
गांव वालों ने अपनी समस्या ग्राम प्रधान समसुद्दीनपुर राजन यादव को बताई। प्रधान ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत अपनी टीम के साथ नहर की सफाई शुरू करवाई। किसान बृजभान कुमार ने बताया, “वर्षा न होने के कारण फसलों की बुवाई नहीं हो पा रही थी। नहर की सफाई न होने से कूड़ा और घास जमा हो गए थे, जिसके चलते नहर का बहाव पूरी तरह बंद हो गया था।”
नहर की सफाई ने किसानों के लिए आशा की किरण जगा दी है। इससे उनके चेहरों पर खुशियां लौट आई हैं। सफाई कार्य में गांव वालों ने भी सहयोग किया। इस दौरान प्रधान राजन यादव के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार सत्यम शुक्ला ,गोपाल शुक्ला , मोहित शुक्ला, अमन शुक्ला, प्रदीप शुक्ल ( कलेक्टर ) विकास कुमार, प्रमोद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
प्रधान का यह प्रयास न केवल प्रशासनिक स्तर पर, बल्कि किसानों के लिए भी संजीवनी साबित हुआ। सभी ने उनके इस कार्य की जमकर प्रशंसा की।

