जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल चकताली के प्रांगण में शनिवार को फिट भारत योगा के संयोजक तथा भारत लाइब्रेरी लाइन बाजार के प्रोपराइटर भरत सिंह द्वारा विद्यालय के छात्रों को फिट रहने हेतु योग सिखाया गया। आज के फिट योगा कार्यक्रम में भरत सिंह द्वारा सूर्य नमस्कार और आसनों को विस्तृत रूप से बताया गया। खान – पान तथा, आहार विचार पर भी चर्चा की गई। मोटापा कम करने के लिए पाद वृत्त आसन, द्विचक्रिका आसन, हलासन, शुगर कम करने के लिए भुजंगासन, कमर दर्द एवं मेरुदंड के लिए मार्कटासन, भुजंगासन, पर विशेष बल दिया गया। आसनों को सिखाते हुए प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि आसान शारीरिक मुद्राओं द्वारा किया जाता है जिससे हमारा शरीर लचीला रहता है। योगा के अंत में भरत सिंह द्वारा एक प्यारा सा भजन श्री राधे राधे विद्यालय के सभी बच्चों तथा स्टाप के साथ मिलकर गाया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर उषा सिंह सहायक अध्यापक पूनम राव, शिप्रा सिंह, रोली अस्थाना, रंजना तिवारी, आंगनबाड़ी आरती यादव, आशा देवी, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम उर्मिला देवी, अनीता यादव, रसोईयां सुनीता यादव, मीना देवी, इंदा देवी तथा गांव के कुछ अभिभावक उपस्थित रहे।
प्राइमरी स्कूल में बच्चों को सिखाया जा रहा है योगा,

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
